सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)- कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच के धर्मपुर-सुबाथू चौक पर एक ट्रक पलटने से एक व्यक्ति की मौ+त हो गई। हा+दसे में दो अन्य लोग गम्भीर घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर ले जाया गया है। जानकारी मिलने के बाद धर्मपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई कर रही है। हादसा शाम 06:00 बजे हुआ।
बताया जा रहा है कि यह ट्रक कालका से सोलन की ओर आ रहा था। जैसे ही ट्रक धर्मपुर-सुबाथू चौक से थोड़ा पहले पहुंचा तो पहले डिवाइडर से टक्करा गया। इसके बाद वह तेज रफ्तार से सुबाथू की ओर घूम गया। जैसे ही ट्रक घुमा वैसे ही पलट गया और काफी दूर तक घसीट कर एक दुकान के पास आकर रुक गया। गनीमत यह रही कि ट्रक दुकान के अंदर नहीं घुसा। जिस दौरान हा+दसा हुआ उस दौरान चौक पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था। वहीं साथ ही दैनिक उपभोग समान वाली दुकान भी है,जहां पर लोग खरीददारी कर रहे थे। गनीमत यह रही कि तीन लोगों के अलावा सभी लोग सुरक्षित है। हा+दसे के बाद स्थानीय लोगों के तुरंत पलते हुए ट्रक को सीधा किया और उसके नीचे दबे व्यक्ति को निकाल। वहीं सभी को एम्बुलेंस की सहायता से तुरंत अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने की। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
