By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: त्योहारी सीजन को लेकर स्वास्थ्य और फूड सेफ्टी विंग तैयार,महीने में दो बार बाजारों का करेंगे औचक निरीक्षण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > त्योहारी सीजन को लेकर स्वास्थ्य और फूड सेफ्टी विंग तैयार,महीने में दो बार बाजारों का करेंगे औचक निरीक्षण
healthhimachal

त्योहारी सीजन को लेकर स्वास्थ्य और फूड सेफ्टी विंग तैयार,महीने में दो बार बाजारों का करेंगे औचक निरीक्षण

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/10/03 at 4:43 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN) : त्योहारी सीजन की शुरुआत होने वाली है और ऐसे में इन त्योहारों के दौरान स्वास्थ्य विभाग और फूड सेफ्टी विंग भी पूरी तरह से अलर्ट हो जाता हैं। इस सीज़न को लेकर दोनों विभागों ने अपनी तैयारी की शुरू कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग और फूड सेफ्टी विंग की टीम आगामी त्योहारों के सीजन के मद्देनजर हमीरपुर जिला के ढाबों, दुकानों और रेस्टोरेंट पर खाने की गुणवत्ता की जांच करने के अलावा सार्वजनिक क्षेत्र में धूम्रपान न करने के नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए महीने में दो बार औचिक निरीक्षण करेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके अग्निहोत्री ने बताया कि विभाग की टीम हमीरपुर शहर के अलावा जिला हमीरपुर के सभी मुख्य बाजारों में जाकर इस मुहिम को अंजाम देगी। पिछले कल हमीरपुर बाजार में टीम की ओर से उचित निरीक्षण किया गया जिसमें दुकानों में धूम्रपान वर्जित के सूचना बोर्ड न लगाने वालों के 27 चालान काटकर 5000 की जुर्माना राशि वसूली गई हैं। वहीं विभिन्न होटल रेस्टोरेंट में भी निरीक्षण कर उनके भी चालान काटे गए हैं।
सीएमओ डॉक्टर आरके अग्निहोत्री ने बताया कि स्वास्थ्य और फूड एवं सेफ्टी की टीम आगामी त्योहार सीजन के चलते महीने में दो बार जिला हमीरपुर के विभिन्न बाजारों का औचिक निरीक्षण करेगी। उन्होंने कहा कि बाजार के अंदर बीड़ी, सिगरेट,तंबाकू बेचने वाली दुकानों में सूचना बोर्ड नहीं लगे हैं जिनके बारे में भी दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वह अपनी दुकानों में सूचना बोर्ड लगाने के साथ ही 18 वर्ष आयु कम के युवाओं को तंबाकू के उत्पाद ना बेचे।
उन्होंने बताया कि आगामी त्योहार सीजन के चलते फूड सेफ्टी की टीम दूध से तैयार मिठाईयों के अलावा होटल ढाबा रेस्टोरेंट में दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। आगामी त्यौहार सीजन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और फूड सेफ्टी विभाग दोनों ही मुस्तैद हो गए हैं जिन दुकानदारों ने फूड सेफ्टी एक्ट के तहत अपनी रजिस्ट्रेशन विभाग के पास नहीं करवाई हैं उन पर भी कड़ी कार्रवाई की गई हैं। इसके साथ ही रेस्टोरेंट होटल पर किचन किस तरह का है उसकी सफाई कैसी है इसकी भी टीम मौके पर जांच करेगी।
TAGGED: conduct, festive season, hamirpur, Health and food, surprise inspection, wing
admin October 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर शहर में आवारा कुत्ते बच्चों और बुजुर्गों के लिए बन रहे परेशानी, बढ़ता जा रहा ख़ौफ़, स्पेशल नसबंदी अभियान भी हुआ बंद
Next Article नाहन में आम आदमी पार्टी नेता नाथूराम चौहान बोले..जनजातीय मुद्दे को लेकर गंभीर नही सरकार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हरोली को 8.42 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, 50 अतिरिक्त बिस्तरों वाले भवन की रखी आधारशिला

Ago

समय पर बारिश से हमीरपुर के जंगल सुरक्षित, आग की घटनाओं में आई बड़ी कमी

Ago

वायनाड त्रासदी: फतेहपुर के इंजीनियर विक्रम का शव छह दिन बाद बरामद, क्षेत्र में शोक

Ago

सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दंपती समेत तीन की मौत, बेटा घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?