संजु चौधरी, शिमला(TSN): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के करीबी जितेंद्र राणा उर्फ जुग्ना ओर संदीप सांख्यान को हिमाचल पथ परिवहन निगम में जिम्मेवारी सौंपी गई हैं। उन्हें प्रदेश हिमाचल पथ परिवहन निगम की महत्वपूर्ण स्टोर परचेज कमेटी का गैर सरकारी सदस्य बनाया गया हैं। पथ परिवहन निगम में सरकार की ओर से गैर सरकारी सदस्य बनाने पर जितेंद्र राणा ओर संदीप ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का आभार जताया हैं।
उन्होंने कहा की जो महत्वपूर्ण जिम्मेवारी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सौंपी हैं उसे पूरी कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और इस पद की गरिमा को बढ़ाएंगे। संदीप सांख्यान व जितेंद्र राणा कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं। जितेंद्र राणा शिमला जिला से संबंध रखते है ओर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के करीबी माने जाते हैं। जितेंद्र राणा ज़िला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के सचिव व महासचिव पद पर भी कार्य कर चुके है ओर वर्तमान में कांग्रेस सेवा दल शिमला के अध्यक्ष हैं।
संदीप सांख्यान हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ प्रवक्ता है और सदर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदारी में अग्रिम पंक्ति में रहे हैं। संदीप सांख्यान वाणिज्य (आनर्स) में स्नातक स्नाकोत्तर और एम.बी.ए (अंतरास्ट्रीय मार्केटिंग व व्यवसाय) व अधिवक्ता भी हैं। संदीप सांख्यान व जितेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का हर फैसला दूरदर्शिता पूर्ण होता हैं। मुख्यमंत्री खुद एक लंबे संघर्षों और छात्र राजनीति से निकल कर समाज के हर वर्ग का दर्द जानते हैं और सामाजिक संवेदनाओं को बखूबी समझते हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश नई दिशाओं की तरफ अग्रसर हो रहा हैं। भगवान से प्रार्थना करते हुए संदीप सांख्यान व जितेंद्र राणा ने उनके स्वास्थ्य लाभ को लेकर भी प्रार्थना की ओर कहा की वह जल्द स्वस्थ होकर प्रदेश में विकास की गति बढ़ाएंगे।
