By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सैनिक स्कूल का 46वां स्थापना दिवस, मेधावी छात्रों को बांटे गए पुरस्कार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सैनिक स्कूल का 46वां स्थापना दिवस, मेधावी छात्रों को बांटे गए पुरस्कार
himachalNews

सैनिक स्कूल का 46वां स्थापना दिवस, मेधावी छात्रों को बांटे गए पुरस्कार

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/11/03 at 12:04 AM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का 46वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक उत्सव वीरवार को धूमधाम से मनाया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन, सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल के पूर्व छात्र एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आरएस बाली ने कहा कि सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा ने अब तक के 45 वर्षों के सफर के दौरान कई ऊंचे मुकाम हासिल किए हैं।
उन्होंने कहा कि यह संस्थान देश की तीनों सेनाओं को सैकड़ों ऑफिसर दे चुका हैं। तीनों सेनाओं के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी इस संस्थान के विद्यार्थियों ने बड़ी उपलब्धियां हासिल करके हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया हैं। इस संस्थान से निकले विद्यार्थियों ने जहां तीनों सेनाओं में अपनी सराहनीय सेवाएं देते हुए कई वीरता पुरस्कार प्राप्त किए हैं, वहीं प्रशासनिक, मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य क्षेत्रों में भी बेहतरीन योगदान दे रहे हैं।
आरएस बाली ने कहा कि सैनिक स्कूल में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाता हैं। सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये विद्यार्थी सफलता के शिखर पर पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल में विद्यार्थियों को एक बेहतरीन माहौल प्रदान किया जा रहा हैं। पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करना सैनिक स्कूल की सबसे बड़ी विशेषता हैं। ऐसा सिस्टम देश में बहुत कम स्कूलों में मिलता हैं।
विद्यार्थियों से लगातार मेहनत करने की अपील करते हुए आरएस बाली ने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं हो सकता हैं। इसलिए वे कड़ी मेहनत करें और जीवन में आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आरएस बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े निर्णय ले रही हैं।
स्थापना दिवस एवं वार्षिक उत्सव के शानदार आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए आरएस बाली ने कहा कि समारोह में किए गए विभिन्न गतिविधियों के बेहतरीन प्रदर्शन से इस संस्थान का उच्चतम स्तर प्रतिविंबित हो रहा हैं।इस अवसर पर उन्होंने स्कूल परिसर में दो हाईमास्ट लाइट्स स्थापित करवाने, हॉस्टलों के लिए 5 बड़े एलईडी टीवी और 10 कंप्यूटर उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्राफियां भी प्रदान की।
इससे पहले प्रधानाचार्य कैप्टन (इंडियन नेवी) एमके महावर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी दी। जबकि, स्कूल के कैडेट्स ने मास पीटी, हाई हॉर्स डिस्प्ले, फ्लैग डिस्प्ले, भांगड़ा, राजस्थानी लोकगीत, नाटी एवं अन्य गतिविधियों का शानदार प्रदर्शन किया।
TAGGED: 46th, distributed, Foundation Day, hamirpur, meritorious students, Sainik School
admin November 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सरकारी अधिकारी काम करवाने की एवज में ले रिश्वत तो बद्दी विजिलेंस विभाग को करें शिकायत
Next Article जितेंद्र राणा( जुग्ना) व संदीप सांख्यान बने एचआरटीसी पर्चेज कमेटी का गैर सरकारी सदस्य, मुख्यमंत्री का जताया आभार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

जलवायु चुनौतियों के बीच तकनीक आधारित लोक निर्माण व्यवस्था विकसित करने पर जोर

Ago

फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तार और धूल से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?