संजु चौधरी, शिमला(TSN): दीपों ओर रोशनी के पर्व दिवाली को लेकर शिमला के बाजारों में खासी रौनक देखने को मिली। लोगों ने दिवाली के मौके पर खूब खरीददारी की। शिमला के बाजार भी तरह तरह के सजावटी सामानों, मिठाइयों से भरे पड़े नजर आए। आपदा की मार के बावजूद लोगों में दिवाली के त्यौहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
शिमला के कारोबारियों ने बताया कि दिवाली के मौके पर लोग खूब खरीददारी कर रहे हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कारोबार बहुत अच्छा रहा है हालांकि आपदा की मार कारोबारियों को झेलनी पड़ी हैं। बावजूद इसके दिवाली में लोगों ने खूब खरीददारी की है जिसका कारोबारी को लाभ मिला हैं। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार बाजार में ज्यादा महंगाई नहीं है कीमतें पिछले वर्ष जैसी ही बनी हुई हैं।
वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी प्रदेशवासियों को दिवाली की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करें इसके लिए उनकी सरकार लगातार काम कर रही है और आने वाले चार वर्षों में हिमाचल एक समृद्ध राज्य बने इस दिशा में सरकार कार्य कर रही हैं।
