सोलन : योगेश शर्मा (TSN)- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने स्वास्थ्य का ध्यान नही रख पाता है और न ही गेम्स खेलने की तरफ ज्यादा ध्यान दे पाता है, लेकिन सोलन हॉकी क्लब से जुड़ी महिलाएं 50 वर्ष की आयु से अधिक है । आज भी हर गेम्स में यह महिलाएं बेहतर प्रदर्शन कर मैडल जीत कर ला रही है।
वहीं 9 और 10 दिसबंर को पौंटा साहिब में आयोजित मेस्ट्रो गेम्स में सोलन हॉकी क्लब की महिलाओं ने गोल्ड मेडल हासिल किया है । हॉकी के साथ-साथ महिलाओं ने एथलेटिक्स कबड्डी और अन्य प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया, जिसमें कुल 42 मैडल जीतकर महिलाएं लाई है। हॉकी क्लब सोलन की वाइस प्रेसिडेंट शीला कौशल ने बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पौंटा साहिब में आयोजित स्टेट लेवल मेस्ट्रो गेम्स में उन्होंने भाग लिया था, जिसमें सोलन से कुल 25 महिलाएं शामिल थी। प्रदेश भर के 9 जिलों की टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आई थी, अब वे लोग देहरादून में नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाने वाले हैं जो की फरवरी माह में आयोजित की जाएगी ।उन्होंने कहा कि इसको लेकर वह पूरी तैयारी करेगी और इससे ज्यादा मैडल लाने का प्रयास किया जाएगा।
