शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर हजारों की संख्या में शिमला कुमारी हाउस पहुँचे | प्रदेश भर से आए कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली और MD को हटाने की जोरदार मांग उठाई |
कर्मी विद्युत बोर्ड में स्थायी MD नियुक्त करने की मांग कर रहे हैं | बिजली बोर्ड के वित्तीय प्रबंधन को लेकर भी सवाल उठाते हुए सरकार से प्रबंध निदेशक को बदलने की मांग तक कर रहे हैं | राज्य बिजली बोर्ड के इंजीनियर और कर्मचारियों ने इसको लेकर एक संयुक्त मोर्चे का गठन किया है | इसी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले ही बिजली बोर्ड के कर्मचारी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन आज शिमला में महा रैली की गई | संयुक्त मोर्चा के संयोजक इंजीनियर इंजीयनियर लोकेश ठाकुर ने कहा कि किसी भी तरह से बिजली बोर्ड कर्मचारियों की अनदेखी और उनके साथ सौतेले व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा | महारैली के बावजूद सरकार नही जागी तो आगामी रणनीति तैयार की जायेगी | हिमाचल में पेंशनर सहित विद्युत कर्मियों की संख्या चालीस हजार से ज्यादा है |
