मंडी : धर्मवीर (TSN) -आज पूरे भारतवर्ष में देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस अवसर पर अनेको कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं। मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा गांधी भवन मंडी में लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अप्रित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर कांगेस के मिडिया पैनलिस्ट आकाश शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का अविस्मरणीय योगदान भारतवर्ष के लिए रहा है। वे अपने कर्तव्य पालन में पूरी ईमानदारी से समर्पित रहे। जबेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में उनकी अचानक मृत्य देश के लिए भारी क्षति थी। प्रधानमंत्री रहते हुए भी उन्होंने अपना पूरा जीवन सादगी में व्यतीत किया और आज भी पूरा देश उन्हें ईमानदार नेता के रूप में याद करता है। बता दें कि जय किसान, जय जवान का नारा देने वाले शास्त्री ने 11 जनवरी, 1966 को ताशकंद में अंतिम सांस ली थी। शास्त्री एक कुशल नेतृत्व वाले गांधीवादी नेता थे और सादगी भरी जीवन व्यतीत करते थे। वे पंडित जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद सिर्फ करीब डेढ़ साल तक ही देश के प्रधानमंत्री रहे लेकिन इस छोटे कार्यकाल में उन्होंने अपनी काबलियत को पूरी दुनिया के सामने साबित किया था। 1965 में जब भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में करारी शिकस्त दी तब वही देश के प्रधानमंत्री थे।
