बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)-बीजेपी प्रदेश मीडिया विभाग के प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार विपक्षी दल के विधायकों के हलकों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है ।उन्होंने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन कर रही है और चुने हुए जनप्रतिनिधियो को दरकिनार कर सरकारी कार्यक्रमों से दूर रख रही है जिसकी पार्टी कड़ी निंदा करती है।
रणधीर शर्मा ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम पूर्व भाजपा सरकार के जनमंच कार्यक्रम की नकल है। और यह कार्यक्रम मात्र जनसभा बनकर रह गए हैं।सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में अनेकों कमियां हैं । उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं दिया जा रहा है और यह कार्यक्रम जनसभा बनकर रह गए हैं, उन्होंने कहा कि नयना देवी विधान सभा में आईटीआई की बेसमेंट का उदघाटन कर मंत्री हास्य का पात्र बनकर रह गए| जलशक्ति विभाग के बस्सी सबडिवीजन में जेई के सभी 5 पद खाली, सिविल अस्पताल घवांडल में डॉक्टरों के पद खाली है, जिस पर सरकार अनदेखी कर रही है । उन्होंने कहा आने वाले समय में भाजपा उग्र आंदोलन करेगी ।
