By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर मंडल के त्रिदेव सम्मेलन में पहुंचे अनुराग ठाकुर…लोकसभा की चारों सीट पर जीत का दावा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर मंडल के त्रिदेव सम्मेलन में पहुंचे अनुराग ठाकुर…लोकसभा की चारों सीट पर जीत का दावा
himachalpolitical

हमीरपुर मंडल के त्रिदेव सम्मेलन में पहुंचे अनुराग ठाकुर…लोकसभा की चारों सीट पर जीत का दावा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/02/24 at 3:34 PM
Share

हमीरपुर :अरविन्द सिंह (TSN)-केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इन दिनों हिमाचल प्रदेश में हैं और लोकसभा चुनाव की तैयारियो के लिए कार्यकर्ताओ के साथ जुटे हैं. इसके तहत भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर त्रिदेव सम्मेलन शुरू कर दिया है. ये सम्मेलन हमीरपुर जिला के हमीरपुर मंडल में किया गया, जिसमे 300 से अधिक बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए मौजूद रहे ।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक ओर जहां भाजपा की जीत का दावा किया, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पार्टी के लिए त्रिदेव चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार ने धारा 370 को हटाने का काम किया था,उसी तर्ज पर भाजपा हर बूथ पर 370 अधिक मत हासिल करने का लक्ष्य लेकर विपक्ष को ध्वस्त करेगी।लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे हैं जीत के दावे पर पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद भाजपा ने जीत का परचम लहराया था और इस बार भी पार्टी चारों सीटे जीतेगी । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के झूठ को अब हिमाचल की जनता जान चुकी है और उनके झूठे वादों से त्रस्त आ चुकी है ।

राहुल गांधी को खुद नहीं पता क्या देते हैं बयान

राहुल गांधी के द्वारा उत्तर प्रदेश के युवाओं पर दिए गए नशे के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी खुद अपने होश खो बैठे हैं और उन्हें खुद पता नहीं होता कि वह क्या बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने नेहरू गांधी परिवार की चार पीढ़ी को जीत दिलवाकर उनका मान सम्मान बढ़ाया था, वही राहुल गांधी उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि केरल से चुनाव जीतने के बाद भी राहुल गांधी ने अमेठी की जनता के बारे में जो कुछ कहा था वह सब जानते हैं,उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाल इस बार यूपी में बुरा होने वाला है और एक भी सीट कांग्रेस वहां नहीं जीतेगी ।इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । इसदौरान त्रिदेव सम्मेलन के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम गुलरिया, प्रदेश सचिव नरेंद्र रात्रि,जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत भी मौजूद रहे।

TAGGED: Hamirpur BJP Tridev conference
Chandrika February 24, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के लिए अग्निवीर भर्तियां खुली…22 मार्च तक करें आवेदन
Next Article गुरु रविदास ने किया इस शब्दावली को चरितार्थ.. जाति-पाती पूछे नहीं कोई हरि को भजे सो हरि का भये..बिन्दल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Ago

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?