हमीरपुर, अरविंद-: जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर हमीरपुर जिला में राजस्व अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसके तहत अधिकारियों को एक महीने तक ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें जनगणना के पहले चरण में फील्ड स्तर पर जुटाई जाने वाली जानकारियों और डाटा संग्रह की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
जनगणना के दौरान घर-घर पहुंचकर विभिन्न सुविधाओं से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। इसमें बिजली, पानी, सैनिटेशन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का डाटा जुटाया जाएगा। इसके अलावा कृषि, बागवानी और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं से जुड़ी जानकारियां भी एकत्र की जाएंगी। इस डाटा का उपयोग भविष्य में लोगों के कल्याण के लिए योजनाएं तैयार करने में किया जाएगा।
जिला राजस्व अधिकारी सौरभ धीमान और जिला नोडल अधिकारी जनगणना अजय सोलंकी ने बताया कि जनगणना के पहले चरण में राजस्व अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अधिकारियों को बताया जा रहा है कि फील्ड में किस प्रकार और किन-किन विषयों पर जानकारी एकत्र करनी है। इसका उद्देश्य जनगणना की प्रक्रिया को व्यवस्थित, सटीक और प्रभावी तरीके से पूरा करना है।प्रशासन की ओर से जनगणना की तैयारियों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक जानकारियां जुटाई जा सकें।
l
