बिलासपुर:सुभाष ठाकुर(TSN)-उपमंडल स्वारघाट के तहत खुराणी गांव में मंगलवार करीब चार बजे मधुमखियों के ह*मले से करीब दस लोग घायल हो गए है। इनमे कुछ स्कूली बच्चे व उनके अभिभावक है।इनमे से पांच लोग व बच्चे बुरी तरह से घायल हुए है जिनका एम्स बिलासपुर में इलाज चला रहा है।
बता दें कि मधुमक्खियों के ह*मले में पांच वर्षीय दिया, 37 वर्षीय अंती देवी,34 वर्षीय रानो देवी, 26 वर्षीय सपना देवी, 66 वर्षीय शिव दयाल बुरी तरह से घायल हुए है जोकि एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन है जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।बताया जा रहा है कि स्कूल में छुट्टी होने के उपरांत अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल से घर लेकर आ रहे थे तो नालियां स्थित हैलीपैड के पास सभी पर मधुमखियों ने हमला कर दिया जिससे बच्चो सहित अभिभावक भी बुरी तरह से घायल हुए है ।
