By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मुंबई से आए कलाकारों ने दिए सुझाव.. स्थानिय विषयों पर बनाए फिल्में
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मुंबई से आए कलाकारों ने दिए सुझाव.. स्थानिय विषयों पर बनाए फिल्में
himachalNews

हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मुंबई से आए कलाकारों ने दिए सुझाव.. स्थानिय विषयों पर बनाए फिल्में

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/06/29 at 6:45 PM
Share
oplus_2

मंडी:धर्मवीर (TSN) हिमाचल सिनेमा तब तक नहीं उभर सकता जब तक यहां के स्थानीय विषयों पर फिल्में नहीं बनेंगी। हिमाचल को चाहिए कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता का सही ढंग से इस्तेमाल करते हुए स्थानीय विषयों पर फिल्में बनाए और इसके लिए प्रदेश की सरकारों को भी सहयोग करने की जरूरत है। यह सुझाव मंडी में कला एंटरटेनमेंट के बैनर तले जारी चार दिवसीय हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मुंबई से आए कलाकारों ने दिए।

फिल्म अभिनेता राजेश जैस ने फिल्म फेस्टिवल के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि बहुत से राज्यों ने अपने स्थानीय विषयों पर फिल्में बनाई और उन्हें लोगों ने देखना पसंद किया। यदि हिमाचल प्रदेश किसी मुंबई की फिल्मों को कॉपी करके फिल्में बनाएगा तो उसे लोग क्यों देखेंगे और पसंद करेंगे। जब लोगों को हिमाचल के स्थानीय विषयों पर फिल्में देखने को मिलेंगी तो उसमें लोगों की ज्यादा रूचि होगी। हिमाचल के लोग यहां के स्थानीय विषयों पर बड़े ही अच्छे ढंग से पर्दे पर प्रस्तुत कर सकते हैं क्योंकि उन्हें यहां के हर स्थानीय विषय की गहराई से समझ है। हिमाचल के पास सुंदरता के लिहाज से कोई कमी नहीं है। दूसरे राज्यों ने अपने पास मौजूद संसाधनों को आज इस तरह से प्रस्तुत किया है कि वहां पर न सिर्फ देश के बल्कि विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं। ऐसा ही कुछ हिमाचल प्रदेश को भी करना चाहिए।

फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा और राजेश जैस ने मीडिया से बातचीत में कहा

फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा कि बहुत से लोग शूटिंग करने के लिए हिमाचल प्रदेश आते हैं।यहां की सुंदरता का सही ढंग से इस्तेमाल करते हैं लेकिन हिमाचल बेचारा बनकर सिर्फ देखता ही रह जाता है।अब हिमाचल प्रदेश को इस बेचारेपन को दूर करने की जरूरत है।यहां की सरकारों को भी चाहिए कि हिमाचली फिल्म इंडस्ट्री को डेवेल्प करने के लिए पूरी तरह से सक्रिय योगदान दे ताकि यहां के कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने को मौका मिल सके।उन्होंने मंडी में पहली बार आयोजित किए जा रहे हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के बेहतरीन आयोजन के लिए कला एंटरटेनमेंट के संस्थापक राजा सिंह मल्होत्रा और फिल्म निर्देशक पवन कुमार शर्मा को बधाई दी।उन्होंने कहा कि यह फिल्म फेस्टिवल उन फिल्मों को दिखाने का एक बेहतरीन मंच होते हैं जो बड़े बजट की न होकर सत्यता को दर्शाती हैं।उन्होंने सिनेमा को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए टिकट के दामों में भी कटौती का सुझाव दिया।

TAGGED: Mandi Himachal International Film Festival
Chandrika June 29, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर असंवैधानिक बयानबाजी से गिरा रहे पद की गरिमा -कांग्रेस
Next Article पास को लेकर विवाद के बाद पराशर के पास नई दिल्ली के पर्यटकों के साथ मार*पीट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भीषण गर्मी के बीच चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, दर्शन के लिए घंटों इंतजार

Ago

नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, पंजाब का युवक 16.41 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

Ago

आईटीआई राज्य स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, सोलन ने जीती ओवरऑल स्पोर्ट्स ट्रॉफी, शिमला बना सांस्कृतिक चैंपियन

Ago

मन की बात’ राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी का सशक्त माध्यम : डॉ. राजीव बिंदल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?