कांगड़ा: जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पद की कमान अब सनिल मनोचा संभालेंगे ओर संघ की गतिविधियों को विस्तार देंगे। सोमवार को आयोजित जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की वार्षिक बैठक में मनोचा का चयन अध्यक्ष पद के लिए किया गया है। संघ की वार्षिक आम बैठक में 2022 से लेकर 2026 तक 4 वर्षों के लिए नई जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया,जिसमें जिला बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी की अध्यक्षता मालविका पठानिया ओर सर्व चंद धीमान ने की ओर नियमों के अनुसार कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस कार्यकारिणी में निर्विरोध सुनील मनोचा को दोबारा से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं महासचिव के लिए सभी सदस्यों ने निर्विरोध विलास हंस को चुना। इसके अतिरिक्त विशाल मिश्रा को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील मनोचा ने बताया कि यह कार्यकारिणी 4 वर्षों के लिए गठित की गई है और यह कार्यकारिणी हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ ओर भारतीय बैडमिंटन संघ के नियमों अनुसार ही आने वाले समय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाएगी ताकि समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। नवनियुक्त महासचिव विलास हंस ने बताया कि अगस्त महीने में जिला बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे बच्चों का समय रहते नियमों अनुसार राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया जा सके।
