By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सपने दिखाने वाली पार्टी बनकर रह गई है भाजपा, इनके शासनकाल में कर्मचारी हुए है सबसे ज्यादा परेशान: राजेंद्र राणा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सपने दिखाने वाली पार्टी बनकर रह गई है भाजपा, इनके शासनकाल में कर्मचारी हुए है सबसे ज्यादा परेशान: राजेंद्र राणा
himachalpolitical

सपने दिखाने वाली पार्टी बनकर रह गई है भाजपा, इनके शासनकाल में कर्मचारी हुए है सबसे ज्यादा परेशान: राजेंद्र राणा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/07/25 at 10:55 AM
Share

हमीरपुर: प्रदेश ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा परेशानी कर्मचारियों को झेलनी पड़ रही है। एक ओर जहां कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर है वहीं अब सरकार प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को भी सरकार 2016 से लंबित उनका एरियर देने में लगातार टालमटोल कर रही है जिससे वो कर्मचारी भी परेशान है। यह बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कही।

उन्होंने भापजा सरकार को घेरते हुए कहा है की हर मंच पर कर्मचारियों का सबसे बड़ा हितैषी कहने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में कर्मचारियों और पेंशनरों को सर्वाधिक निराशा हुई है। लगातार बढ़ती महंगाई की वजह से तो हर वर्ग परेशान है ही, लेकिन वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक कर्मचारियों व पेंशनरों को अभी तक एरियर के भुगतान के लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाए हैं जिससे कर्मचारी वर्ग में असंतोष बढ़ रहा है।

राजेंद्र राणा ने कहा कि एक तरफ प्रदेश की भाजपा सरकार केंद्र व प्रदेश में उनकी डबल इंजन सरकार होने का ढोल पीटती है, दूसरी तरफ डबल इंजन भी लगातार हांफता दिख रहा है। ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर कर्मचारी सड़कों पर उतरे हुए हैं। आउट सोर्स कर्मी भी लगातार सरकार को झिंझोड़ रहे हैं। हजारों परिवार करुणामूलक आधार पर नौकरी पाने की बाट जोह रहे हैं लेकिन भाजपा सिर्फ सपने दिखाने वाली पार्टी बनकर रह गई है।

राजेंद्र राणा ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने में नाकाम रहने वाली प्रदेश भाजपा सरकार से कम से कम इतनी उम्मीद तो थी कि वह कर्मचारियों व पेंशनरों को एरियर का एकमुश्त भुगतान करके उन्हें राहत प्रदान करेगी लेकिन भाजपा सरकार ने यहां पर भी कर्मचारियों व पेंशनरों को निराश किया है। उन्होंने कहा प्रदेश के कई विभागों में आउट सोर्स व पार्ट टाइम जो लोग रखे जा रहे हैं , उन्हें मात्र तीन चार हजार वेतन देकर सरकार खुद उनका शोषण करने में लगी है। इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है कि एक तरफ सरकार न्यूनतम वेतन देने की बात करती है, दूसरी तरफ खुद ही आउटसोर्स व पार्ट टाइम कर्मचारियों का शोषण भी करती है और उनके हितों की अनदेखी करती है। उन्होंने कहा मनरेगा मजदूर भी सरकार की उदासीनता का दंश झेल रहे हैं। महंगाई की बढ़ती मार के बीच मनरेगा की दिहाड़ी भी महज 203 रुपए है जो न्यूनतम वेज से भी कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा से निराश कर्मचारी, पेंशनर, आउट सोर्स कर्मी और मनरेगा दिहाड़ीदार भी अब बड़ी शिद्दत से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने और भाजपा को अलविदा कहने का इंतजार कर रहे हैं।

TAGGED: Himachal pardesh
admin July 25, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article डोगरा स्काउट दल ने फ़तह किया मानेरंग पर्वत
Next Article नूरपुर में सब्जियों में सफेद मक्खी मक्कीमें फॉल आर्मी वॉर्म का प्रकोप,कृषि विभाग ने किया निरीक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

22 हजार मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन का लक्ष्य, अमृत सरोवरों और ‘फिश ऑन व्हील्स’ जैसी योजनाओं को मिलेगी गति

Ago

ऊना में बिजली संकट पर लोगों का फूटा गुस्सा, डीसी को सौंपा ज्ञापन, 24×7 शिकायत केंद्र और नए ट्रांसफॉर्मरों की मांग

Ago

शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर आर्थिक प्रहार, 2.28 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

Ago

जमीन विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, बेटे और बहू पर हत्या का केस दर्ज

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?