लाहौल स्पीति: भारतीय सेना के डोगरा स्काउट के जवानों ने लाहौल स्पीति के सबसे ऊंचे पर्वत मानेरंग को फ़हत कर लिया है। डोगरा स्काउट्स का18 सदस्यों के दल में 6593 मीटर ऊंचे इस पर्वत का एक्सपीडिशन करने के लिए 4 जुलाई को रवाना हुआ था। 16 जुलाई को दल ने पीक की चढ़ाई की ओर 22 जुलाई को वापिस यह दल समुदो पहुंचा।
इस दल में 2 ऑफिसर, 2 जेसीओ और 14 अन्य रेंक के अधिकारी शामिल थे। बता दें कि मानेरंग पर्वत का ट्रैक काफी चुनौती भरा रहा है। इससे पहले भी डोगरा स्काउट का दल मानेरंग पर्वत का ट्रैक कर चुके है। दल को कमांडर ट्राई पीक्स ब्रिगेड ने हरी झंडी देकर रवाना किया था। उन्होंने दल के सदस्यों का हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर डोगरा स्काउट्स के आला अफसरभी मौजूद रहे थे। इसके अलावा कवांग ओर क्युलिंगस गांव में डोगरा स्कॉउटस और काजा अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल कैम्प का आयोजन किया। इस शिविर में 74 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
