By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राजेंद्र राणा का आरोप..सुक्खू सरकार ने मित्रों को एडजस्ट करने के लिए बना रखा है वाटर सेस कमिशन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राजेंद्र राणा का आरोप..सुक्खू सरकार ने मित्रों को एडजस्ट करने के लिए बना रखा है वाटर सेस कमिशन
himachalpolitical

राजेंद्र राणा का आरोप..सुक्खू सरकार ने मित्रों को एडजस्ट करने के लिए बना रखा है वाटर सेस कमिशन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/08/30 at 4:25 PM
Share

हमीरपुर,30 अगस्त:पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार द्वारा तमाम नियमों को ताक पर रखकर बिजली परियोजनाओं पर वॉटर सेस लगाने के फैसले की अधिसूचना को पहले प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था और अब सुप्रीम कोर्ट में जाने के बावजूद राज्य सरकार को कोई बड़ी राहत नहीं मिल पाई है। हाई कोर्ट ने तो वाटर सेस से जुड़े कानून को ही असवैंधिक करार दिया था।

राजेंद्र राणा ने कहा कि सत्ता में आने के बाद सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश में 173 बिजली परियोजना पर वाटर सेस लगाया था.जिस पर 25 अक्टूबर 2023 को केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने भी सभी राज्यों को पत्र लिखकर वॉटर सेस को अवैध और असंवैधानिक बताया था.कहा था कि बिजली उत्पादन पर वॉटर सेस और अन्य शुल्क लगाने के लिए राज्य सरकारों के पास अधिकार नहीं है.परंतु केंद्र सरकार के निर्देशों की अनदेखी करते हुए सुक्खू सरकार ने विधानसभा में वाटर सेस पर विधेयक पारित कर राज्य जल उपकर आयोग भी बनाया था, जिसमें उन्होंने अपने कई चहेतों को एडजस्ट करके उन्हें गाड़ी,बंगला,वेतन भत्ते और नौकर चाकर की सुविधा प्रदान कर दी थी। जबकि हिमाचल प्रदेश में इस आयोग की जरूरत ही नहीं थी।उन्होंने कहा 5 मार्च को हाईकोर्ट ने भी इसे असंवैधानिक करार दिया था।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाये जाने के बावजूद सरकार को पूरी तरह राहत नहीं मिल पाई है,जिससे साफ जाहिर है कि वाटर सेस कमीशन का फैसला असंवैधानिक था। उन्होंने कहा कि इस कमीशन को तत्काल भंग किया जाना चाहिए और प्रदेश की जनता के टैक्स की कमाई की लूट घसूट रोकी जानी चाहिए।राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू का एकमात्र लक्ष्य अपनी मित्र मंडली को सरकार में एडजस्ट करके उन पर खजाना लूटाना है और फिर आर्थिक संकट का रोना भी रोना है।

TAGGED: Hamirpur former MLA Rajender Rana
Chandrika August 30, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विपक्ष के नेता की सरकार नहीं कर रही जासूसी.. मामले की करवाई जाएगी जांच-CM
Next Article प्रदेश के इन इलाकों में आज भी मनाया जाता है डगैली पर्व….रात्रि को होता है अदृष्य नृत्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वदेशी अपनाकर ही आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य होगा साकार : विनय शर्मा

Ago

धर्मशाला नगर निगम के तीन पार्षदों पर सरकारी भूमि अतिक्रमण की पुष्टि, रिपोर्ट सरकार को भेजी

Ago

महासू प्रशिक्षण अभियान में डॉ. राजीव बिंदल का कांग्रेस सरकार पर हमला, विकास और लोकतंत्र के मुद्दों पर घेरा

Ago

सीवरेज कार्य के बाद सड़क की बदहाली से बढ़ी परेशानी, बारिश में दुकान में घुसा पानी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?