By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सीवरेज कार्य के बाद सड़क की बदहाली से बढ़ी परेशानी, बारिश में दुकान में घुसा पानी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सीवरेज कार्य के बाद सड़क की बदहाली से बढ़ी परेशानी, बारिश में दुकान में घुसा पानी
himachalNews

सीवरेज कार्य के बाद सड़क की बदहाली से बढ़ी परेशानी, बारिश में दुकान में घुसा पानी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/06/30 at 6:31 PM
Share

चिंतपूर्णी, विकास -:चिंतपूर्णी के ओल्ड बस स्टैंड के समीप वार्ड नंबर-5 में सीवरेज कार्य के बाद सड़क की उचित मरम्मत न होने से स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वार्ड के निवासी एवं दुकानदार राजन कालिया ने संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई की गई थी, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद केवल अस्थायी रूप से सीमेंट डालकर सड़क को छोड़ दिया गया। इसका खामियाजा अब बारिश के दौरान स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

राजन कालिया ने बताया कि पहली ही बारिश में सड़क पर पानी जमा होकर सीधे उनकी दुकान के भीतर प्रवेश करने लगा, जिससे दुकान की दीवारों और सामान को नुकसान पहुंचने का खतरा उत्पन्न हो गया है। उनका कहना है कि अभी मानसून की शुरुआत ही हुई है और यदि समय रहते सड़क की स्थायी मरम्मत नहीं की गई तो आगामी दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी दुकान या अन्य संपत्ति को किसी प्रकार का नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।उन्होंने यह भी बताया कि यह मार्ग केवल उनकी दुकान तक सीमित नहीं है, बल्कि वार्ड नंबर-5 के लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। धार्मिक मेलों के दौरान भी आपातकालीन परिस्थितियों में श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए इसी रास्ते का उपयोग किया जाता है। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति आम लोगों और श्रद्धालुओं दोनों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।राजन कालिया ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क की तकनीकी जांच करवाकर जल्द स्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि समय पर समाधान नहीं हुआ तो वह इस मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाते हुए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी लिखित शिकायत भेजेंगे।

TAGGED: Chintapurni old busstand severage condition
Chandrika June 30, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पर्यटन सीजन में कांगड़ा पुलिस का सख्त एक्शन, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर चलेगा विशेष अभियान
Next Article महासू प्रशिक्षण अभियान में डॉ. राजीव बिंदल का कांग्रेस सरकार पर हमला, विकास और लोकतंत्र के मुद्दों पर घेरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पेंशन वैलिडेशन एक्ट के विरोध में धर्मशाला में पेंशनर्स का प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्र को चेताया

Ago

कांग्रेस की गुटबाजी फिर उजागर, ठियोग विवाद से 2027 की टिकट जंग के संकेत : भाजपा

Ago

मंडी में फीस बढ़ोतरी और छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर ABVP का अनोखा प्रदर्शन

Ago

जाखू मंदिर ट्रैकिंग एवं स्वच्छता अभियान में रोवर्स-रेंजर्स ने दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?