शिमला,30 अगस्त:-राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है.उन्होंने कहा कि सुख सुख बोलते बोलते दुखों का पिटारा खोल दिया गया है.
रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार में आने से पहले बड़े बड़े वादे किए गए थे.नौकरी के नाम पर युवाओं से,1500 के नाम पर महिलाओं की भावनाओं से, छात्र छात्राओं से पेंडिंग रिजल्ट के नाम पर,किसानों के साथ, प्रदेश की छाती को छलनी कर महंगा सीमेंट देकर, हमारे प्रदेश का पानी, बिजली अन्य राज्यों को बेचकर, प्रदेशवासियों को सब कुछ महंगा कर, चुनाव से पहले खरबोपति वाले वादे किए और अब फकीर बन कर प्रत्येक वर्ग के साथ धोखा करने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया है। युवा सड़को पर रो रहा है,शारीरिक शिक्षा शिक्षक सड़को पर अपने रोजगार के लिए सड़को पर, किसान सड़को पर,छात्र छात्रा सड़को पर, कर्मचारियों को सड़को पर आना,सरकार की विफलता को दर्शाता है। और उसके साथ साथ नीट एग्जाम क्वालिफाइड और MBBS में क्वालिफाइ करने के बाद प्रदेश में सीट आवंटन पर प्रदेश के स्थानीय युवाओं के अधिकारों का हनन करते हुए प्रदेश सरकार ने, हाई मैरिट सूची में शामिल होने के बावजूद,प्राइवेट कॉलेज को सुविधा देकर महंगी फीस करने के साथ बाहरी राज्यों से आए युवाओं को सीट आवंटन पर प्राथमिकता दी जा रही है।जो कि प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा है।
