मंडी,धर्मवीर (TSN)-मंडी जिला में बिना शिक्षक चल रही 75 प्राथमिक पाठशालों में शिक्षा ग्रहण कर रहे नौहिलाओं को अब जल्द ही नए जेबीटी अध्यापक पढ़ाएंगे। शिक्षा विभाग ने मंडी जिला में बैचवाइज आधार पर 243 नए जेबीटी अध्यापकों की नियुक्ति की है।एक सप्ताह के भीतर यह जेबीटी अध्यापक अपनी सभी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत ज्वानिग करेंगे। जिसके बाद इन नए अध्यापकों की डाइड मंडी में 15 दिन की टीचिंग ट्रेनिंग होंगी। मौजूदा समय में मंडी के 25 शिक्षा खंडों में विभाग के द्वारा 1661 प्राइमरी स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। इनमें से 700 स्कूलों में एक ही अध्यापक व 75 स्कूलों में एक भी अध्यापक कार्यरत नहीं था।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी विजय कुमार ने बताया कि नई नियुक्तियां होने के बाद विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से जिला के सभी स्कूलों में अब कम से कम एक अध्यापक की नियुक्ति होगी। वहीं जिन प्राथमिक पाठशालाओं में विद्यार्थियों की संख्या 20 से अधिक है वहां पर दो अध्यापकों की नियुक्ति होगी।
शिक्षा उपनिदेशक मंडी विजय कुमार ने दी यह जानकारी
वहीं शिक्षा उपनिदेशक ने बताया कि इसके अलावा अन्य माध्यमों से भी आने वाले समय में जिला में 500 के करीब और पद भरे जाएंगे। जिसमें कमीशन के माध्यम से 304, स्पोर्ट्स सेल से 25, विकलांग सेल से 37, वार्डस ऑफ एक्स सर्विसमैन सेल से 28, हमीरपुर वार्डस ऑफ एक्स सर्विसमैन सेल के माध्यम से 84 शामिल हैं। वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन सेल के 28 पद मंडी जिला में दो-तीन माह के भीतर भर दिए जाएंगे। जिसके आने वाले समय में मंडी जिला के प्राइमरी स्कूलों में अध्यापकों की कमी नहीं खलेगी।
