By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा नेता दूसरे राज्यो में झूठा प्रचार कर हिमाचल को कर रहे बदनाम दे रहे गलत जानकारियां
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भाजपा नेता दूसरे राज्यो में झूठा प्रचार कर हिमाचल को कर रहे बदनाम दे रहे गलत जानकारियां
himachalpolitical

भाजपा नेता दूसरे राज्यो में झूठा प्रचार कर हिमाचल को कर रहे बदनाम दे रहे गलत जानकारियां

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/11/16 at 7:46 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा नेताओं पर हिमाचल को बदनाम करने के आरोप लगाए है।उन्होंने कहा कि जब-जब हिमाचल भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर,जयराम ठाकुर और राजीव बिन्दल जैसे नेता दूसरे राज्यों मे चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं तब-तब यह नेता हिमाचल के बारे में झूठा प्रचार करके जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कुत्सित कार्य करते है।इससे जनता के बीच में गलत जानकारी पहुंचती है और ये नेता जनता के बीच हिमाचल और हिमाचल सरकार की छवि को बिगाड़ने का काम करते हैं।

नरेश चौहान ने कहा कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा के चुनावों में भाजपा ने सुक्खू सरकार को आर्थिक प्रबन्धन में अक्षम ठहराकर हिमाचल सरकार को बदनाम करने का काम किया था,मगर मुख्यमंत्री सुक्खू ने समय से कदम उठाकर प्रदेश में कर्मचारियों को वेतन एवं पेंशन समय पर देकर स्वंय को साबित किया कि वह एक सक्षम मुख्यमंत्री हैं।
उन्होंने कहा कि इन नेताओं द्वारा इस प्रकार का दुष्प्रचार करके ये लोग दोनों राज्यों में गलत संदेश देकर वहां की भोली-भाली जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रहे हैं। आखिर इन नेताओं द्वारा वहां के चुनावी माहौल को दूषित करके हासिल क्या होता है। कांग्रेस पार्टी इन लोगों को राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी तो मानती है मगर व्यक्तिगत दुश्मन नहीं । इसका मतलब क्या यह मान लिया जाए कि हिमाचल भाजपा के नेता हिमाचल प्रदेश के दुश्मन हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व के पास महाराष्ट्र के लिए नेताओं का टोटा

नरेश चौहान ने कहा कि यह सर्वविदित है कि महाराष्ट्र में किस प्रकार सरकार से तोड़ी गई। आज हिमाचल प्रदेश से भाजपा के नेताओं को महाराष्ट्र ले जाने की जरूरत इसलिए पड़ रही है क्योंकि बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व के पास महाराष्ट्र के लिए नेताओं का टोटा है। क्या चुनावी माहौल में समाज को बाटकर भाजपा और उसके सहयोगी दलों द्वारा वोट बटोरना, अपने पक्ष में मतदान करवाना एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही ठहराया जा सकता है।

दो वर्ष का कार्यकाल में 10 गारंटियों में से 5 गारंटियों को किया पूरा

नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल सरकार की जहां तक बात है,उसने दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने से पूर्व ही 10 गारंटियों में से 5 गारंटियों को पूरा करके आधे लक्ष्य को हासिल कर लिया है। पूर्व भाजपा सरकार ने जिस तरह से हिमाचल प्रदेश को आर्थिक रूप से कमजोर हालात में छोड़ा था,बावजूद उसके हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपनी दूरदर्शिता,कड़ी मेहनत तथा पक्के इरादे के चलते हिमाचल प्रदेश को लगातार विकास के पथ पर अग्रसित करने का काम किया है।केन्द्र सरकार से पूर्ण सहयोग ना मिलने के बावजूद भी बाधाएं सामने डटी रहीं मगर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक प्राकृतिक आपदा का सामना करते हुए सीमित संसाधनों के साथ प्रदेश की जनता को राहत पहुंचाने का काम किया ।

TAGGED: Shimla Principal Media Advisor to Chief Minister Naresh Chauhan
Chandrika November 16, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 3 नए नगर निगम बनाने की मंजूरी
Next Article सोशल मीडिया के दौर में उभरते पत्रकारों को नैतिकता से काम करने की जरूरत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?