By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सोशल मीडिया के दौर में उभरते पत्रकारों को नैतिकता से काम करने की जरूरत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सोशल मीडिया के दौर में उभरते पत्रकारों को नैतिकता से काम करने की जरूरत
himachalNews

सोशल मीडिया के दौर में उभरते पत्रकारों को नैतिकता से काम करने की जरूरत

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/11/16 at 8:17 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-सोशल मीडिया के इस दौर में उभरते और नए पत्रकारों को नैतिकता से काम करने की जरूरत है। यह बात डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मंडी में आयोजित जिला स्तरीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने उपस्थित सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई दी और कहा कि पत्रकारिता का कार्य अपने आप में एक चुनौतीपूर्ण कार्य है तभी इसे लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा गया है। बता दें कि इस वर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ’’प्रेस का बदलता स्वरूप’’ विषय को चर्चा के लिए चुना गया था।

अनुभवी पत्रकारों को भी भावी पीढ़ी को ज्ञान देने की जरूरत

इस विषय पर बोलते हुए डीसी मंडी ने कहा कि आज सोशल मीडिया और तकनीक के युग में बहुत कुछ बदल चुका है.बहुत से नए चेहरे अब इस क्षेत्र में आ रहे हैं।मीडिया के माध्यम से दी जाने वाली जानकारी न सिर्फ राष्ट्र स्तर तक बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक जाती है और उसी के आधार पर एक माहौल बनता है।इसलिए यह देखने की जरूरत है कि आपके द्वारा दी जा रही जानकारी पर लोगों के क्या रिएक्शन आते हैं।उन्होंने उपस्थित अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकारों से आग्रह किया कि वे पत्रकारिता की भावी पीढ़ी का अपने अनुभवों से मार्गदर्शन करें ताकि उन्हें सीखने को मिले और वह इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

सोशल मीडिया के इस दौर में भ्रामक जानकारियों से बचने की है जरूरत

अपूर्व देवगन ने कहा कि कभी दौर था जब सूचनाएं पहुंचाने के लिए कबूतरों का सहारा लिया जाता था लेकिन आज मिली सेकेंड में किसी भी सूचना को विश्व के किसी भी कोने में भेजा जा सकता है।आज हर घटनाक्रम का सीधा प्रसारण हो जाता है जिससे पता चलता है कि सूचनाओं के आदान-प्रदान में कितना बदलाव आ गया है।लेकिन हमें इस बात को भी नहीं भूलना चाहिए कि इसी तकनीक के दम पर गलत सूचनाओं का भी आदान-प्रदान हो रहा है जोकि समाज के लिए घातक है।ऐसे में मीडिया की भूमिका सही जानकारियों के आदान-प्रदान के लिए जरूरी हो जाती है।इस मौके पर जिला लोक संपर्क अधिकारी हेमंत कुमार, प्रेस क्लब मंडी के प्रधान मुरारी शर्मा, महासचिव हंस राज सैनी और जिला मुख्यालय के सभी वरिष्ठ व नए पत्रकारों ने अपने विचारों को भी सांझा किया।

TAGGED: Mandi National Press Day
Chandrika November 16, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाजपा नेता दूसरे राज्यो में झूठा प्रचार कर हिमाचल को कर रहे बदनाम दे रहे गलत जानकारियां
Next Article डिप्टी सीएम बोले CPS मामले में सर्वोच्च न्यायालय में सरकार रखेगी अपना पक्ष
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?