कुल्लू: आज के समय में लगातार साइबर क्राइम य ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन
इस तरह की गतिविधियों से लोगों को ठगा जा रहा है और उनके खाते से उनकी जमा पूंजी भी उड़ाई जा रही है। ऐसे में लोगों से सतर्कता बरतने ओर किसी भी तरह की ऑनलाइन नंबर से आई कॉल या बैंक के मैसेज या डिटेल से संबंधित कॉल पर अपनी जानकारी सांझा ना करने की सलाह ही साइबर सेल की ओर से दी जा रही है।
सोमवार को नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आईटीआई कुल्लू में किया गया l कार्यक्रम बतौर मुख्यातिथि के रूप में आईटीआई कुल्लू के प्रधानाचार्य अभिषेक ठाकुर ओर साइबर क्राइम सेल से हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमा , आरक्षी भगत राज उपस्थित रहे । अभिषेक ठाकुर ने सभी युवाओं को साइबर क्राइम के बारे में बताया कि आजकल फ्रॉड लोन के लिए लोगों को बोला जाता है और लोग इसके झांसे में आ भी जाते है ऐसे व्यक्तियों की बातो में न आए। उसके पश्चात साइबर सेल से आए हुए भगत राज ने साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध एक ऐसा अपराध है जिसकी चपेट में कोई भी आसानी से आ सकता है ।
वहीं हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने बताया की सबसे पहले साइबर अपराध क्या है साइबर अपराध एक ऐसा अपराध है जिसमें कंप्यूटर और नेटवर्क शामिल हैं या ऐसा अपराध जिसे अंजाम देने के लिए किसी भी कंप्यूटर, मोबाइल फोन या नेटवर्क का प्रयोग किया जाता है l जैसे कि स्पैम ईमेल, हैकिंग, फिशिग,वायरस को डालना, किसी की जानकारी को ऑनलाइन प्राप्त करना या किसी पर हर वक्त नज़र रखना।
वर्तमान समय में सबसे ज्यादा साइबर अपराधी आम नागरिकों के साथ ऑनलाइन बैंक फ्रॉड करते है। साइबर ठग की ओर से निम्नलिखित तरीकों से ऑनलाइन बैंक फ्रॉड करते हैं । ओटीपी फ्रॉड,ओएलएक्स फ्रॉड, टॉवर फ्रॉड, लॉटरी फ्रॉड, फेसबुक फ्रॉड, इलेक्ट्रिसिटी बील फ्रॉड इत्यादि के बारे में बताया । अंत में उन्होंने बताया कि आज के समय में लोगों को जागरूक रहना जरूरी है, फेसबुक पर किसी भी अनजान आदमी को फॉलो न करे, अननॉन नंबर से आई हुई कॉल को न उठाए तथा बैंक से संबंधित आए हुए कोई भी मैसेज या कॉल उनको अपनी बैंक डिटेल न दे। इस अवसर पर आईटीआई का पूरा स्टाफ ओर आईटीआई के छात्र एवं छात्राए एवम नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी धर्मेन्द्र शवनम इत्यादि मजूद रहे l कार्यक्रम के अंत में नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवी धर्मेन्द्र की ओर से सभी का धन्यवाद किया गया।
