ऊना,राकेश(TSN)-हिमाचल की राजनीति में आए दिन कोई ना कोई घटनाक्रम देखने को मिलता रहता है.जिला उन्ना की गगरेट विधानसभा में पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने सुरेंद्र कुमार के पर मानहानि का केस दायर किया है.गगरेट में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने सुरेंद्र कुमार के पर मानहानि केस किए जाने की जानकारी दी है.
दरअसल कुछ दिन पहले गगरेट के एक ठेकेदार ने पूर्व विधायक और भाजपा नेता चैतन्य शर्मा व उनके दो कारिंदों पर लोक निर्माण विभाग में काम दिलाने की एवज में आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के संगीन आरोप लगाकर गगरेट पुलिस थाना में धोखाधड़ी व आपराधिक षड़यंत्र रचने का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है।आरोप है कि लोक निर्माण विभाग में ठेके दिलाने की एवज में आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है।इसके बाद चैतन्य शर्मा ने इस पूरे मामले पर आज अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ठेकेदार सुरेंद्र कुमार के ऊपर अब कोर्ट में मानहानि का केस दायर किए जाने की जानकारी दी.उन्होंने मौजूदा सरकार पर उनके ऊपर राजनीतिक षड्यंत्र रचने की बात कही है.उन्होंने कहा कि
गगरेट में उनके कार्यकाल के बाद कोई विकास कार्य नहीं हुए और उन स्कीमों के ही शिलान्यास किये जा रहे हैं।सरकार ने 2 लाख नौकरियों को खत्म कर दिया.देश भर में हिमाचल को समोसे के लिए जाना जाने लगा और युवाओं को रोजगार पर जो गारंटियां दी गई थी उन सब मे सरकार विफल रही है।
मेरी नाकामियां न ढूंढ सत्ताधारी दल के नेता अपनी खुबियं गिनवाएं
चैतन्य शर्मा ने भ्रष्टाचार के सवाल पर जवाब देते हुए कहा की मेरी नाकामियां न ढूंढ सत्ताधारी दल के नेता अपनी खुबियं गिनवाएं और बताएं की गगरेट का अस्पताल,राजीव गांधी डे बॉडिंग स्कूल व इथेनॉल प्लांट की क्या स्थिति है। चैतन्य शर्मा ने कहा की वो इन दुर्भाग्यपूर्ण साजिशों से अडिग है और गगरेट की सेवा के लोए हमेशा समर्पित हैं और गगरेट के विकास की राजनीति करते रहेंगें।
