शिमला,28 नवंबर (TSN)-प्रदेश में आने वाले दिनों में शुष्क मौसम से अभी राहत मिलने की उम्मीद नही है.जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कल 29 नवंबर की देर रात्रि से बर्फबारी के दौड़ शुरू होने की संभावना है।वहीं प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा ।नवंबर माह में सामान्य से 99फ़ीसदी कम बारिश कम दर्ज की गई है।इससे पहले वर्ष 2016 में भी नवंबर माह में ड्राई स्पेल का इस तरह का दौर देखने को मिला था।आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है।वही मैदानी क्षेत्रों में भी आने वाले दिनों में कुछ राहत मिलने के आसार है।।
प्रदेश के अन्य स्थानों में शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने कहा कि आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश के कुछ एक जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्र है जहां बराबरी की संभावना है।लाहौल स्पीति ,चंबा,कांगड़ा के जो ऊंचाई वाले स्थान है वहां पर कल रात 29 नवंबर की रात से हल्के स्तर की बर्फबारी होने की संभावना है।इन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के दौर 3 दिसंबर तक जारी रहेगा।हिमाचल प्रदेश के अन्य क्षेत्रों मेंमौसम अगले एक सप्ताह तक ड्राई रहने वाला हैं।
नवंबर माह में 99% कम हुई बारिश
गौरतलब है कि नवंबर महीने में पूरे हिमाचल प्रदेश में अभी तक में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई है और सामान्य तौर पर 19.7 मिलीमीटर बारिश नवंबर माह में होती है जो की 99% कम है। इससे पहले 2016 में कोई भी बारिश देखने को नहीं मिली थी। नवंबर के महीने में हिमाचल प्रदेश में इस तरीके से 2016,2011में भी नवंबर माह सूखा रहा था।वर्ष 2005 में भी 0.3 मिली मीटर और उसके पहले 1994 में 0.1मिलीमीटर 1975 में 0.2 नवंबर के महीने में दर्ज किया गया था उसी तरीके से 1970 में भी 0.2मिलीमीटर 1955 में 0.3 मिलीमीटर है।सामान्य तौर पर हिमाचल में नवंबर माह में 19.7मिलीमीटर बारिश होती है।गत 70 वर्षों में 8 वर्ष ऐसे रहें है जब नवंबर माह सुखा रहा है। वहीं वही आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान सामान्य बने रहेंगे फिर उसके बाद तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा 3 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है उसके बाद उसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी
