Bilaspur, Subhash (TSN)-बिलासपुर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी के अंदर गहराते असंतोष ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी में कई कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों और संगठन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश में ठेकेदारों की भुगतान प्रक्रिया ठप है, जबकि मुख्यमंत्री बार-बार राजधानी छोड़कर दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों के दौरे पर निकल जाते हैं।बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर तो चिंता जताती है, लेकिन सत्ता के करीब मौजूद लोगों को तमाम तरह के लाभ दिए जा रहे हैं।चौंकाने वाली बात यह रही कि प्रदेशाध्यक्ष ने भी सरकार की तरफ से किसी तरह का स्पष्ट बचाव नहीं किया। उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि उनकी भी बात नहीं सुनी जा रही है। इससे कार्यकर्ताओं में और नाराजगी फैल गई।
प्रदेशाध्यक्ष से भी की इस्तीफे की मांग
सम्मेलन में कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जब संगठन के भीतर संवाद नहीं हो रहा, तो नेतृत्व में बदलाव जरूरी है।इस घटनाक्रम को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि जब खुद कांग्रेस के कार्यकर्ता सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, तो मुख्यमंत्री को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
