By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: NHAI पर लापरवाही का आरोप, FIR को बताया राजनीति से प्रेरित: मंत्री अनिरुद्ध सिंह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > NHAI पर लापरवाही का आरोप, FIR को बताया राजनीति से प्रेरित: मंत्री अनिरुद्ध सिंह
himachalpolitical

NHAI पर लापरवाही का आरोप, FIR को बताया राजनीति से प्रेरित: मंत्री अनिरुद्ध सिंह

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/07/02 at 3:16 PM
Share

Shimla, Sanju-ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने अपने ऊपर लगे मारपीट के आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि यह सब एक साजिश का हिस्सा है। अनिरुद्ध सिंह ने स्पष्ट किया कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद ही नहीं थे, इसलिए एफआईआर में लगाए गए आरोप तथ्यहीन और राजनीति से प्रेरित हैं।

 

NHAI पर आरोप..नितिन गडकरी से करेंगे मुलाकात

मंत्री ने NHAI पर आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाही के चलते लोगों के घरों को नुकसान हो रहा है और खेत-बगीचे तबाह हो गए हैं।अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि NHAI के अधिकारी और ठेकेदार निर्माण कार्य में गंभीर खामियां बरत रहे हैं। सड़क कटिंग गलत ढंग से की जा रही है, जिससे लोगों के घर उजड़ रहे हैं, खेत और बाग़ बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि NHAI सिर्फ मुआवजे की बात करता है, जबकि आम जनता को हो रही जान-माल की हानि को नजरअंदाज किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर वे जल्द ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे।

 

सड़क निर्माण में नियमों की हो रही अनदेखी 

“एनएचएआई के अधिकारी सड़क निर्माण में नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। कटिंग गलत तरीके से की जा रही है और प्रभावित लोगों की कोई सुध नहीं ली जा रही। सिर्फ मुआवजा देकर सरकार अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती।”उन्होंने कहा कि एनएचएआई के अधिकारी पहले तो खुद मानते हैं कि कोई मारपीट नहीं हुई, लेकिन बाद में अपने बयान बदल दिए। यह सब अपनी गलतियां छिपाने की कोशिश है।मंत्री ने कहा कि एनएचएआई के अधिकारी आम लोगों की तकलीफ नहीं समझते। वे सिर्फ बैठकों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी हालात बेहद खराब हैं।वन विभाग और राजस्व विभाग ने भी एनएचएआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिससे साबित होता है कि निर्माण में लापरवाही हुई है।

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप:

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आरोपों पर पलटवार करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर को जनता की समस्याएं समझनी चाहिए और केंद्र सरकार से मदद लेकर समाधान की दिशा में कदम उठाना चाहिए, ना कि सस्ती राजनीति करनी चाहिए।मंत्री ने आग्रह किया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी स्वयं शिमला आकर हालात का जायजा लें और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

TAGGED: Shimla minister anirudh singh
Chandrika July 2, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीएम सुक्खू बोले..मारपीट और आपदा दोनों पर सख्त सरकार: कानून सम्मत कार्रवाई होगी
Next Article अमेरिकी सेब पर टैरिफ घटाने की योजना से चिंता.. कुलदीप राठौर ने सांसदों को लिखा पत्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?