By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मुख्यमंत्री ने ‘पढ़ाई विद एआई’ डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का किया शुभारंभ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मुख्यमंत्री ने ‘पढ़ाई विद एआई’ डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का किया शुभारंभ
himachalNews

मुख्यमंत्री ने ‘पढ़ाई विद एआई’ डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का किया शुभारंभ

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/02/05 at 9:05 PM
Share
बिलासपुर, सुभाष-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बरठीं में जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा शुरू की गई अभिनव पहल ‘पढ़ाई विद एआई’ का औपचारिक शुभारंभ किया। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डिजिटल शिक्षण ऐप विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए विकसित किया गया है, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और संसाधनों की कमी के कारण बेहतर मार्गदर्शन से वंचित रहते हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह सोच को व्यापक बनाने और समाज को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देते हुए यह सुनिश्चित कर रही है कि हर विद्यार्थी को समान अवसर मिलें, चाहे वह किसी भी क्षेत्र या पृष्ठभूमि से आता हो।मुख्यमंत्री ने ‘पढ़ाई विद एआई’ को विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की दिशा में एक दूरदर्शी कदम बताते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुलभ बनाएगा। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए विद्यार्थियों को न केवल पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी, बल्कि उन्हें निरंतर अकादमिक मार्गदर्शन और काउंसलिंग की सुविधा भी मिलेगी, जिससे वे अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकेंगे।
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि यह परियोजना एनटीपीसी के सहयोग से विकसित की गई है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीक आधारित आधुनिक शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने भी इस पहल की सराहना की और इसे डिजिटल शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
TAGGED: Bilaspur Padhai with AI' digital learning platform
Chandrika February 5, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 1 मार्च से स्कूलों में मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित होंगे: मुख्यमंत्री सुक्खू
Next Article बबेली मारपीट मामले में ग्रामीणों का पुलिस अधीक्षक से मुलाकात, बढ़ाई गई गश्त की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मेडिकल कॉलेजों में शोध और जांच सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार, सीएम सुक्खू ने दिए अहम निर्देश

Ago

सलूणी में 9 हजार बीपीएल परिवारों से होगा संवाद, 10 से 12 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

Ago

किसान कल्याण से समझौता नहीं, सार्वजनिक धन का हो सही उपयोग : डॉ. सुनील चौहान

Ago

बिजली बोर्ड का 21 करोड़ रुपये बकाया, आईपीएच पर 14 करोड़ की देनदारी,बिल जमा न करने वालों पर होगी कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?