कांगड़ा, विकास -:परागपुर जिला परिषद वार्ड से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुशांत मोदगिल ने जनहित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गंगोट पंचायत के लोगों के लिए आधुनिक डेड बॉडी फ्रीजर उपलब्ध करवाया है। इस सुविधा का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को दुख की घड़ी में मृत शरीर को सुरक्षित रखने की सुविधा प्रदान करना है।यह फ्रीजर गंगोट पंचायत के अंतर्गत गुरल निवासी एवं पूर्व पंचायत चौकीदार अशोक कुमार के घर पर स्थापित किया गया है।
क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी शुल्क के इस सुविधा का लाभ ले सकता है। इसके लिए पंचायत प्रधान ऐश्वर्या शर्मा एवं अशोक कुमार के मोबाइल नंबर 7807653742 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है।सुशांत मोदगिल ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की आवश्यक जरूरतों को पूरा करना भी उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी क्षेत्र के लोगों के हित में ऐसे कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे समाजहित में एक सराहनीय कदम बताया है। उनका कहना है कि ऐसी सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद आवश्यक हैं और इससे जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में बड़ी राहत मिलेगी।
