By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 शुरू, बेटियों को मिलेगा प्रशिक्षण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 शुरू, बेटियों को मिलेगा प्रशिक्षण
himachal

एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 शुरू, बेटियों को मिलेगा प्रशिक्षण

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/07/15 at 3:19 PM
Share

बिलासपुर, सुभाष -: एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो पावर स्टेशन ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा, कौशल और आत्मविश्वास से सशक्त बनाना समाज के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने एनटीपीसी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान करते हैं।

एनटीपीसी कोलडैम के परियोजना प्रमुख एस.एन. राव ने बताया कि यह अभियान 14 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं में आत्मविश्वास विकसित करना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने का प्रयास है।

एक माह तक चलने वाले इस अभियान में चयनित बालिकाओं को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेल, योग, कंप्यूटर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, संचार कौशल, आत्मरक्षा, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता से जुड़े विशेष प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने पर विशेष जोर रहेगा।कार्यक्रम के दौरान संगिनी संघ की अध्यक्षा नर्मदा राव ने भी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण भविष्य में बेटियों के व्यक्तित्व निर्माण और करियर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राहुल कुमार, उपायुक्त बिलासपुर: “बालिकाओं को शिक्षा, कौशल और आत्मविश्वास से सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। ऐसे अभियान उन्हें बेहतर भविष्य और नए अवसर उपलब्ध कराते हैं।”

एस.एन. राव, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कोलडैम:

 “बालिका सशक्तिकरण अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और नेतृत्व के लिए सक्षम बनाना है।”

TAGGED: Bilaspur Balika Sashaktikaran Abhiyan
Chandrika July 15, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धर्मशाला में के.सी. वेणुगोपाल का 16-17 जुलाई का प्रस्तावित दौरा रद्द, संगठनात्मक बैठकें स्थगित
Next Article विश्व कल्याण के लिए ज्वाला देवी शक्तिपीठ में गुप्त नवरात्र अनुष्ठान का शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

विश्व कल्याण के लिए ज्वाला देवी शक्तिपीठ में गुप्त नवरात्र अनुष्ठान का शुभारंभ

Ago

धर्मशाला में के.सी. वेणुगोपाल का 16-17 जुलाई का प्रस्तावित दौरा रद्द, संगठनात्मक बैठकें स्थगित

Ago

जनसेवा की नई पहल: जिला परिषद सदस्य सुशांत मोदगिल ने गंगोट पंचायत को भेंट किया डेड बॉडी फ्रीजर

Ago

ऊना में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक, संगठन विस्तार और 2027 चुनावी तैयारियों पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?