By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयदेवी में शिक्षिका की मौत मामले में पति सहित चार गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना के आरोपों की जांच तेज
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > जयदेवी में शिक्षिका की मौत मामले में पति सहित चार गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना के आरोपों की जांच तेज
crimehimachal

जयदेवी में शिक्षिका की मौत मामले में पति सहित चार गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना के आरोपों की जांच तेज

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/07/15 at 7:00 PM
Share

मंडी, धर्मवीर -: सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र में सरकारी स्कूल की एक व्यावसायिक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान आशिमा (पत्नी काशीम अली) के रूप में हुई है। वह सरकाघाट उपमंडल के गांव बारू की निवासी थीं और वर्तमान में सुंदरनगर के भोजपुर क्षेत्र में रहती थीं। आशिमा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जयदेवी में व्यावसायिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं तथा अपने पति के साथ जयदेवी में किराये के मकान में रह रही थीं।मंगलवार शाम आशिमा का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के भाई आशिद की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाह के बाद से आशिमा को उसके पति, सास, ससुर और ननद द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।शिकायत के आधार पर पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

TAGGED: Mandi teacher suicide case
Chandrika July 15, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article केंद्र की योजनाओं से कुटलैहड़ को मिली विकास की रफ्तार, 2027 में भाजपा की बड़ी जीत का दावा: सूरम सिंह
Next Article हमीरपुर उप जेल में प्रतिबंधित सामान फेंकने की साजिश नाकाम, चिट्टा और दो मोबाइल बरामद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर उप जेल में प्रतिबंधित सामान फेंकने की साजिश नाकाम, चिट्टा और दो मोबाइल बरामद

Ago

केंद्र की योजनाओं से कुटलैहड़ को मिली विकास की रफ्तार, 2027 में भाजपा की बड़ी जीत का दावा: सूरम सिंह

Ago

विश्व कल्याण के लिए ज्वाला देवी शक्तिपीठ में गुप्त नवरात्र अनुष्ठान का शुभारंभ

Ago

एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 शुरू, बेटियों को मिलेगा प्रशिक्षण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?