By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर उप जेल में प्रतिबंधित सामान फेंकने की साजिश नाकाम, चिट्टा और दो मोबाइल बरामद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर उप जेल में प्रतिबंधित सामान फेंकने की साजिश नाकाम, चिट्टा और दो मोबाइल बरामद
himachalNews

हमीरपुर उप जेल में प्रतिबंधित सामान फेंकने की साजिश नाकाम, चिट्टा और दो मोबाइल बरामद

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/07/16 at 6:33 PM
Share

हमीरपुर, अरविंद-: जिला मुख्यालय स्थित दोसड़का उप जेल में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने की एक कोशिश उस समय विफल हो गई, जब जेल परिसर में बाहर से फेंका गया प्रतिबंधित सामान सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से बरामद कर लिया गया। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने एल्यूमीनियम फॉयल में लपेटकर एक पैकेट जेल की दीवार के ऊपर से अंदर फेंक दिया। उसी दौरान एक कैदी मोटर पंप चलाने के लिए वहां पहुंचा और उसने पैकेट उठा लिया। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी ने कैदी की गतिविधि पर संदेह होने पर तुरंत उसे रोक लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। पूरी घटना जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।जेल प्रशासन की मौजूदगी में पैकेट की तलाशी लेने पर उसमें से करीब 1.5 ग्राम चिट्टा, दो मोबाइल फोन, नशीले कैप्सूल, बीड़ी, लाइटर और कुछ नकदी बरामद हुई। इसके बाद सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार और थाना प्रभारी कुलवंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा बरामद सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 22 और 29 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित सामग्री जेल के भीतर पहुंचाने की साजिश किसने रची और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है तथा पैकेट फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस जेल में बंद कैदियों से भी पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है।

TAGGED: Hamirpur Sub-Jail foiled; 'Chitta' and two mobile phones recovered
Chandrika July 16, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जयदेवी में शिक्षिका की मौत मामले में पति सहित चार गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना के आरोपों की जांच तेज
Next Article जमीन विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, बेटे और बहू पर हत्या का केस दर्ज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

जमीन विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, बेटे और बहू पर हत्या का केस दर्ज

Ago

जयदेवी में शिक्षिका की मौत मामले में पति सहित चार गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना के आरोपों की जांच तेज

Ago

केंद्र की योजनाओं से कुटलैहड़ को मिली विकास की रफ्तार, 2027 में भाजपा की बड़ी जीत का दावा: सूरम सिंह

Ago

विश्व कल्याण के लिए ज्वाला देवी शक्तिपीठ में गुप्त नवरात्र अनुष्ठान का शुभारंभ

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?