By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जमीन विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, बेटे और बहू पर हत्या का केस दर्ज
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जमीन विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, बेटे और बहू पर हत्या का केस दर्ज
himachalNews

जमीन विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, बेटे और बहू पर हत्या का केस दर्ज

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/07/16 at 6:49 PM
Share

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:जिले के जाहू पुलिस चौकी क्षेत्र के बडैहर गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 64 वर्षीय बुजुर्ग रतन चंद की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे और बहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस के अनुसार, गांव निवासी टैक्सी चालक अजय कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि बुधवार रात करीब 11:15 बजे वह अपनी टैक्सी घर के पास खड़ी कर रहा था। इसी दौरान उसे पड़ोसी विजय कुमार के घर की ऊपरी मंजिल से रतन चंद की आवाज सुनाई दी। संदेह होने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचा। कमरे में प्रवेश करने पर उसने देखा कि रतन चंद फर्श पर गिरे पड़े थे और उनके नाक व मुंह से खून बह रहा था।शिकायतकर्ता का आरोप है कि मौके पर मौजूद विजय कुमार ने उसे वहां से जाने के लिए कहा और उसके साथ धक्का-मुक्की भी की, जिससे उसकी कमीज फट गई। इसके बाद अजय कुमार ने तत्काल जाहू पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की सूचना दी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने रतन चंद को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन और पैसों के लेनदेन को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। इसी दौरान बेटे और उसकी पत्नी द्वारा कथित मारपीट किए जाने से रतन चंद की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।एसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा किया जा सके।

TAGGED: Hamirpur Land dispute claims elderly man's life; murder case
Chandrika July 16, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर उप जेल में प्रतिबंधित सामान फेंकने की साजिश नाकाम, चिट्टा और दो मोबाइल बरामद
Next Article शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर आर्थिक प्रहार, 2.28 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर आर्थिक प्रहार, 2.28 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

Ago

हमीरपुर उप जेल में प्रतिबंधित सामान फेंकने की साजिश नाकाम, चिट्टा और दो मोबाइल बरामद

Ago

जयदेवी में शिक्षिका की मौत मामले में पति सहित चार गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना के आरोपों की जांच तेज

Ago

केंद्र की योजनाओं से कुटलैहड़ को मिली विकास की रफ्तार, 2027 में भाजपा की बड़ी जीत का दावा: सूरम सिंह

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?