By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुधीर शर्मा पर दर्ज एफआईआर को लेकर भाजपा का सरकार पर हमला, आशीष शर्मा बोले- राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुधीर शर्मा पर दर्ज एफआईआर को लेकर भाजपा का सरकार पर हमला, आशीष शर्मा बोले- राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई
himachalpolitical

सुधीर शर्मा पर दर्ज एफआईआर को लेकर भाजपा का सरकार पर हमला, आशीष शर्मा बोले- राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/07/31 at 3:33 PM
Share

हमीरपुर, अरविंद-: धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ तीखा विरोध जताया है। हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता आशीष शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार आलोचना करने वालों को निशाना बना रही है और लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी कर रही है।

आशीष शर्मा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ मतदान करने वाले चार विधायकों में से अब केवल सुधीर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिससे सरकार की मंशा स्पष्ट होती है। उन्होंने दावा किया कि आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामलों की जांच आयकर विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती है, लेकिन प्रदेश पुलिस द्वारा इस तरह की एफआईआर दर्ज करना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी जांच से नहीं डरती, लेकिन सत्ता बदलने के बाद वर्तमान सरकार के कार्यकाल की भी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अपने दस्तावेज व्यवस्थित रखने की सलाह दी।पत्रकार वार्ता में आशीष शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा पारित एंटी पेपर लीक कानून का स्वागत करते हुए इसे छात्रों के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संसद में इस विधेयक का विरोध कर छात्रों के हितों के विपरीत रुख अपनाया है। उनके अनुसार इससे कांग्रेस का दोहरा रवैया सामने आया है।एडीआर की रिपोर्ट में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की संपत्ति को लेकर सामने आए आंकड़ों पर भी भाजपा विधायक ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत प्रगति के साथ प्रदेश के विकास पर भी उतना ही ध्यान दिया होता तो राज्य की आर्थिक स्थिति बेहतर होती। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ाया है और वित्तीय प्रबंधन में पूरी तरह विफल रही है।

TAGGED: Hamirpur MLA Ashish sharma
Chandrika July 31, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नूरपुर पुलिस ने तीन लापता लोगों को सकुशल किया बरामद
Next Article हिमाचल को CRIF के तहत 239.45 करोड़ रुपए की मंजूरी, बागवानी क्षेत्रों की सड़कें होंगी अपग्रेड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल को CRIF के तहत 239.45 करोड़ रुपए की मंजूरी, बागवानी क्षेत्रों की सड़कें होंगी अपग्रेड

Ago

नूरपुर पुलिस ने तीन लापता लोगों को सकुशल किया बरामद

Ago

राज्यपाल और उद्योग मंत्री के समक्ष उठीं कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं, सड़कों के शीघ्र सुधार का मिला भरोसा

Ago

आईआईटी मंडी का उत्तर-दक्षिण परिसर अब ‘पंचवक्त्र मार्ग’ से जुड़ा, साथ ही शुरू हुआ 2,000 पौधरोपण का अभियान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?