By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं से भरा ट्राला मोड़ पर पलटा, बड़ा हादसा टला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं से भरा ट्राला मोड़ पर पलटा, बड़ा हादसा टला
crimehimachal

चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं से भरा ट्राला मोड़ पर पलटा, बड़ा हादसा टला

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/08/30 at 5:25 PM
Share

चिंतपूर्णी/विकास -: प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाबा श्री माई दास सदन से कुछ दूरी पर एक मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में किसी की जान नहीं गई, जबकि कुछ श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।जानकारी के अनुसार ट्राले में सवार श्रद्धालु पंजाब के फिरोजपुर से चिंतपूर्णी पहुंचे थे। श्रद्धालुओं ने तलवाड़ा बाईपास स्थित जैतो धर्मशाला में लंगर लगाया था। इसके बाद चिंतपूर्णी में भंडारा लगाने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। ट्राले में लंगर का सामान और हलवाई भी सवार थे।

बताया जा रहा है कि वापसी के दौरान मोड़ पर ट्राला चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते ट्राला सड़क पर पलट गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग और अन्य श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए। लोगों ने राहत कार्य शुरू करते हुए पलटे वाहन को सीधा किया और घायल श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।इसके बाद एक पिकअप वाहन की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

TAGGED: Chintpurni road accident
Chandrika August 30, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नम्होल स्कूल की SMC बैठक में सीबीएसई मानकों पर चर्चा, भवन और लाइब्रेरी सुधार पर दिया जोर
Next Article बिलासपुर में लंपी वायरस का प्रकोप घटा, 76 पशु हुए स्वस्थ; 7,371 पशुओं का टीकाकरण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीण लामबंद, विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

Ago

ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का उपायुक्त ने लिया जायजा

Ago

शिमला में 33 लाख से तैयार हुआ अत्याधुनिक डिजिटल स्टूडियो, पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर लकड़ी से लदा ट्रक पलटा, आधे घंटे तक लगा जाम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?