By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बिलासपुर में लंपी वायरस का प्रकोप घटा, 76 पशु हुए स्वस्थ; 7,371 पशुओं का टीकाकरण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बिलासपुर में लंपी वायरस का प्रकोप घटा, 76 पशु हुए स्वस्थ; 7,371 पशुओं का टीकाकरण
himachalNews

बिलासपुर में लंपी वायरस का प्रकोप घटा, 76 पशु हुए स्वस्थ; 7,371 पशुओं का टीकाकरण

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/08/30 at 5:30 PM
Share

बिलासपुर-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पशुओं में फैले लंपी स्किन डिजीज के मामलों में अब धीरे-धीरे कमी दर्ज की जा रही है। संक्रमण की रफ्तार कम होने से पशुपालकों के साथ-साथ पशुपालन विभाग ने भी राहत की सांस ली है। विभाग प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रहा है और संक्रमण को पूरी तरह नियंत्रित करने के लिए उपचार व टीकाकरण अभियान तेज किए गए हैं।

पशुपालन विभाग के अनुसार जिले में अब तक 131 पशु लंपी स्किन डिजीज से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 5 पशुओं की बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। वहीं, उपचार के बाद 76 पशु पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में करीब 50 संक्रमित पशुओं का उपचार जारी है। विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में पशुपालकों को बीमारी से बचाव और संक्रमित पशुओं की देखभाल को लेकर आवश्यक जानकारी भी दे रही हैं।

17 हजार से अधिक पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य

लंपी वायरस के प्रसार पर रोक लगाने के लिए जिले में बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने 17,079 संवेदनशील पशुओं को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया है। अब तक 7,371 पशुओं का टीकाकरण पूरा किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि शेष पशुओं का टीकाकरण भी जल्द पूरा करने के प्रयास जारी हैं, जिससे संक्रमण की संभावित चेन को तोड़ा जा सके।

मक्खी-मच्छरों से फैलता है संक्रमण

लंपी स्किन डिजीज एक संक्रामक वायरल बीमारी है, जो मुख्य रूप से गाय और भैंस को प्रभावित करती है। इसका प्रसार खून चूसने वाले कीटों, जैसे मक्खी, मच्छर और टिक्स (चिंचड़) के जरिए होता है। विभाग ने पशुपालकों से संक्रमित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

TAGGED: Bilaspur Lumpy virus
Chandrika August 30, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं से भरा ट्राला मोड़ पर पलटा, बड़ा हादसा टला
Next Article देहरा में CM सुक्खू का BJP पर बड़ा हमला: बोले- भ्रष्टाचार की कमाई का पूरा हिसाब होगा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

देहरा में CM सुक्खू का BJP पर बड़ा हमला: बोले- भ्रष्टाचार की कमाई का पूरा हिसाब होगा

Ago

चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं से भरा ट्राला मोड़ पर पलटा, बड़ा हादसा टला

Ago

नम्होल स्कूल की SMC बैठक में सीबीएसई मानकों पर चर्चा, भवन और लाइब्रेरी सुधार पर दिया जोर

Ago

कल्पा में भाजपा की जनाक्रोश रैली, कांग्रेस सरकार से चार वर्षों के विकास कार्यों का हिसाब मांगा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?