By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 4 करोड़ की लागत से सुधरेगा संपर्क मार्ग, रावलाक्यार में वन महोत्सव के तहत रोपे 80 देवदार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 4 करोड़ की लागत से सुधरेगा संपर्क मार्ग, रावलाक्यार में वन महोत्सव के तहत रोपे 80 देवदार
himachalNews

4 करोड़ की लागत से सुधरेगा संपर्क मार्ग, रावलाक्यार में वन महोत्सव के तहत रोपे 80 देवदार

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2026/08/30 at 6:36 PM
Share

शिमला-: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के कोटखाई उपमंडल की ग्राम पंचायत रावलाक्यार में 4 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले थाना संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रावलाक्यार के परिसर में 77वें वन महोत्सव के तहत पौधरोपण भी किया।जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि थाना संपर्क मार्ग का उन्नयन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। सड़क के बेहतर होने से थाना सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण और उन्नयन कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के तीन वर्ष से अधिक के कार्यकाल में क्षेत्र के संतुलित और सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। अब तक विधानसभा क्षेत्र में 186 नई सड़कों की सफल पासिंग हो चुकी है और यह प्रक्रिया जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष के अंत तक नई सड़कों की पासिंग का आंकड़ा 200 के पार पहुंच जाएगा।

कोटखाई में विकास कार्यों को मिल रही रफ्तार

रोहित ठाकुर ने कहा कि कोटखाई क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विकास भवन इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह भवन पिछले 15 वर्षों से लंबित था, जिसे वर्तमान सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया। बहुउद्देश्यीय विकास भवन के माध्यम से लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।उन्होंने बताया कि प्रगतिनगर स्थित तकनीकी शिक्षा संस्थान में करीब 1200 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। संस्थान के उन्नयन के लिए 110 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति और वित्तीय अनुमोदन प्राप्त हुआ है। वर्ष 2023 में वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान 45 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की गई थी। संस्थान में विद्यार्थियों के लिए नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं।क्षेत्र में आईटीआई भवन, छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुम्मा के भवन सहित कई विकास कार्य निर्माणाधीन हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा।

104 करोड़ से सुदृढ़ हो रहा इंजीनियरिंग कॉलेज गुम्मा

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज गुम्मा में 104 करोड़ रुपये की लागत से आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। संस्थान में विभिन्न भवनों के निर्माण के साथ विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक पाठ्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि संस्थान में ईसीई डिप्लोमा दोबारा शुरू किया गया है। आईटीआई गुम्मा में इलेक्ट्रिक वाहन विषय का पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। इसी वर्ष से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग तथा वर्तमान शैक्षणिक सत्र से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी शुरू किया गया है। सोलर टेक्नीशियन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों को भी स्वीकृति मिल चुकी है और इन्हें जल्द शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री आदर्श स्वास्थ्य संस्थान कोटखाई से मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

रोहित ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री आदर्श स्वास्थ्य संस्थान कोटखाई क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित हो रहा है। यहां मेडिसिन, गायनी, नेत्र और बाल रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।उन्होंने बताया कि संस्थान में 28 लाख रुपये की लागत से अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है।

वन महोत्सव में रोपे 80 देवदार

77वें वन महोत्सव के अवसर पर शिक्षा मंत्री ने विद्यालय परिसर में देवदार के पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान की चुनौती से निपटने के लिए वृक्षारोपण को जन-अभियान बनाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या, निजी स्वार्थ और असंतुलित विकास के कारण प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री और अन्य उपस्थित लोगों ने कुल 80 देवदार के पौधे रोपे।

उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर धरती को स्वच्छ वायु, छाया और जल संरक्षण में योगदान देंगे। उन्होंने वृक्षारोपण को पर्यावरणीय और सामाजिक दायित्व के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताया।इस दौरान शिक्षा मंत्री ने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रभावित होकर उन्होंने 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की।

TAGGED: Shimla Van Mahotsav
Chandrika August 30, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मझवाड़ में गूंजा नशे के खिलाफ संदेश, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया जागरूक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मझवाड़ में गूंजा नशे के खिलाफ संदेश, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया जागरूक

Ago

देहरा में CM सुक्खू का BJP पर बड़ा हमला: बोले- भ्रष्टाचार की कमाई का पूरा हिसाब होगा

Ago

बिलासपुर में लंपी वायरस का प्रकोप घटा, 76 पशु हुए स्वस्थ; 7,371 पशुओं का टीकाकरण

Ago

चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं से भरा ट्राला मोड़ पर पलटा, बड़ा हादसा टला

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?