By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब देवभूमि गौरक्षा फाउंडेशन अंब के जिम्मे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब देवभूमि गौरक्षा फाउंडेशन अंब के जिम्मे
himachalNews

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब देवभूमि गौरक्षा फाउंडेशन अंब के जिम्मे

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/09/30 at 5:27 PM
Share

हमीरपुर, अरविंद-: सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखभाल और संचालन की जिम्मेदारी अब देवभूमि गौरक्षा फाउंडेशन अंब को सौंपी गई है। इस संबंध में पशुपालन विभाग और देवभूमि गौरक्षा फाउंडेशन के बीच एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत फाउंडेशन अगले तीन वर्षों तक काऊ सेंचुरी में रखी गई गायों की देखभाल और आवश्यक व्यवस्थाओं का संचालन करेगी।लगभग 153 कनाल भूमि पर स्थापित इस सरकारी काऊ सेंचुरी में वर्तमान में करीब 200 गायें रखी गई हैं। इससे पहले सेंचुरी की व्यवस्थाओं की देखरेख उपमंडल अधिकारी सुजानपुर की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा की जा रही थी। अब प्रशासन ने इसके नियमित संचालन की जिम्मेदारी अनुभवी गोशाला संचालक संस्था को सौंपने का निर्णय लिया है।

जिला प्रशासन की ओर से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के माध्यम से गोशाला संचालक समितियों से काऊ सेंचुरी के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके बाद कई समितियों ने सेंचुरी के संचालन में रुचि दिखाई। पशुपालन विभाग ने आवेदन करने वाली संस्थाओं के दस्तावेजों, अनुभव और अन्य आवश्यक मानकों की जांच पूरी कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी। प्रशासनिक स्तर पर विचार-विमर्श के बाद देवभूमि गौरक्षा फाउंडेशन अंब के चयन को मंजूरी दी गई और इसके बाद एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।पशुपालन विभाग के उपनिदेशक सुजय शर्मा ने बताया कि एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट प्रक्रिया के तहत देवभूमि गौरक्षा फाउंडेशन अंब के साथ एमओयू साइन किया गया है। एक-दो दिन में काऊ सेंचुरी फाउंडेशन को हैंडओवर कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग की ओर से सेंचुरी का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। हर माह अधिकारियों द्वारा वहां उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, रखरखाव और गायों के स्वास्थ्य से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा।

देवभूमि गौरक्षा फाउंडेशन अंब के निदेशक संजीत चौहान ने बताया कि उनकी संस्था पिछले सात वर्षों से गोसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है और पिछले चार वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में गौसदनों के संचालन की जिम्मेदारी संभाल रही है। वर्तमान में फाउंडेशन गोपालपुर काऊ सेंचुरी सहित दो गौसदनों का संचालन कर रही है।उन्होंने कहा कि खैरी काऊ सेंचुरी की जिम्मेदारी मिलने पर गायों को पौष्टिक आहार और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ क्षेत्र में घायल और बीमार गायों के उपचार एवं देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

TAGGED: Hamirpur Khairi Cow Sanctuary
Chandrika September 30, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बल्ह में टिकट को लेकर सियासी घमासान, संजीव गुलेरिया ने विधायक इंद्र सिंह गांधी पर बोला हमला
Next Article मेजर विजय सिंह मनकोटिया पंचतत्व में विलीन,सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, मुख्यमंत्री बोले—नशे के कारोबारियों के लिए हिमाचल में कोई जगह नहीं

Ago

इलेक्ट्रिक बसों से HRTC हमीरपुर मंडल को मिली आर्थिक राहत, डीजल खपत में 53 हजार लीटर की कमी

Ago

तीसा की 53 पंचायतों में 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभाएं, विकास योजनाओं और ड्रग फ्री हिमाचल पर होगी चर्चा

Ago

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में हमीरपुर में वृद्धजन दिवस का आयोजन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?