By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: फतेहपुर में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, विधायक पठानिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > फतेहपुर में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, विधायक पठानिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश
himachalNews

फतेहपुर में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, विधायक पठानिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/10/01 at 3:59 PM
Share

नूरपुर/संजीव-:फतेहपुर में विभिन्न विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। विकास खंड फतेहपुर के सभागार में आयोजित बैठक में क्षेत्र में चल रहे सड़क, पेयजल, बिजली, सिंचाई, मनरेगा और विधायक क्षेत्र विकास निधि से संबंधित कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी विकास कार्य में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। यदि किसी परियोजना के क्रियान्वयन में विभागीय स्तर पर कोई समस्या सामने आती है तो संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से उसका समाधान करें।

बैठक के दौरान सड़क और पेयजल योजनाओं के साथ बिजली तथा सिंचाई से जुड़े कार्यों की स्थिति की भी जानकारी ली गई। विधायक ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और नियमित तौर पर कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए।मनरेगा के माध्यम से क्षेत्र में करीब 2000 लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लक्ष्य पर भी चर्चा हुई। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि सभी विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की गई है। प्रयास है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरे हों और लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिले। सड़क, पानी, बिजली और सिंचाई से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।बैठक में एसडीएम रमण कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

TAGGED: Fatehpur MLA Pathania
Chandrika October 1, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पात्र वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें
Next Article बिलासपुर में 17 पशु मित्र नियुक्त, चयनित अभ्यर्थियों को जारी हुए इंगेजमेंट लेटर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में 17 पशु मित्र नियुक्त, चयनित अभ्यर्थियों को जारी हुए इंगेजमेंट लेटर

Ago

पात्र वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें

Ago

मेजर विजय सिंह मनकोटिया पंचतत्व में विलीन,सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Ago

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब देवभूमि गौरक्षा फाउंडेशन अंब के जिम्मे

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?