By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बेसहारा सांड गंभीर घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया गौशाला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > तेज रफ्तार कार की टक्कर से बेसहारा सांड गंभीर घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया गौशाला
himachalNews

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बेसहारा सांड गंभीर घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया गौशाला

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/11/20 at 4:18 PM
Share

चिंतपूर्णी, विकास। भरवाईं बाजार में अवंतिका होंडा मोटर एजेंसी के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने सड़क पर घूम रहे बेसहारा सांड को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सांड की एक टांग का निचला हिस्सा कटकर अलग हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल सांड सड़क किनारे दर्द से तड़पता रहा।घटना की सूचना मिलते ही पूर्व वार्ड पंच वीरेंद्र कुमार स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और पशुपालन विभाग के चिकित्सकों को सूचित किया। इसके बाद 10 से 15 ग्रामीणों ने एकजुट होकर घायल सांड को संभाला। चिकित्सकों ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार करते हुए उसकी टांग पर पट्टी की और आवश्यक टीके लगाए।

सांड की गंभीर हालत को देखते हुए वीरेंद्र कुमार ने मंदिर अधिकारी और एसडीएम से फोन पर संपर्क कर मदद मांगी। प्रशासन और मंदिर न्यास ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल पशु को गौशाला पहुंचाने के लिए वाहन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

इसके बाद आपदा मित्र टीम के सदस्य प्रबल कुमार और स्थानीय युवाओं ने मिलकर घायल सांड को सावधानीपूर्वक वाहन में लादा और आगामी उपचार व देखरेख के लिए गौशाला पहुंचाया।इस मानवीय पहल में ग्रामीणों, प्रशासन, मंदिर न्यास और आपदा मित्रों की सराहनीय भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने, नियमित निगरानी बढ़ाने और बेसहारा पशुओं की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।

TAGGED: Chintpurni Bharwai bazaar
Chandrika November 20, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कला के अनूठे रंगों से सजी ‘त्रिवेणी’ प्रदर्शनी, जीवन के संघर्ष और सकारात्मकता को कैनवास पर किया जीवंत
Next Article एनआईटी हमीरपुर में देशभर के रजिस्ट्रारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

विधानसभा में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान दुर्भाग्यपूर्ण : रामपाल

Ago

धर्मशाला में घर के पास सड़क किनारे मिला 27 वर्षीय युवती का अधजला शव, जांच शुरू

Ago

शाहपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, 11.50 करोड़ से बने 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन

Ago

एनआईटी हमीरपुर में देशभर के रजिस्ट्रारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?