By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: NDPS कार्रवाई तेज: होटल ‘क्वालिटी’ समेत 8 दुकानों का कब्जा अब डमटाल पुलिस के पास
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > NDPS कार्रवाई तेज: होटल ‘क्वालिटी’ समेत 8 दुकानों का कब्जा अब डमटाल पुलिस के पास
himachalNews

NDPS कार्रवाई तेज: होटल ‘क्वालिटी’ समेत 8 दुकानों का कब्जा अब डमटाल पुलिस के पास

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/10/03 at 6:09 PM
Share

नूरपुर, संजीव -: नशा तस्करी से जुड़े मामलों में संपत्तियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस जिला नूरपुर ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। Balwinder उर्फ Billa से संबंधित मामले में फ्रीज की गई संपत्तियों में शामिल होटल-कम-रेस्टोरेंट ‘क्वालिटी’ और आठ दुकानों का कब्जा अब थाना डमटाल पुलिस के अधीन रहेगा। सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, नई दिल्ली ने NDPS अधिनियम की धारा 68G के तहत थाना प्रभारी डमटाल को इन संपत्तियों का कब्जा लेने और उनका प्रबंधन करने के लिए अधिकृत किया है।

पुलिस जिला नूरपुर के एएसपी धर्मचंद वर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना डमटाल की ओर से फ्रीजिंग आदेश संख्या 2642-54/5A, दिनांक 11 अगस्त 2026 के तहत संबंधित संपत्तियों को फ्रीज किया गया था। इसके बाद सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, नई दिल्ली ने 9 सितंबर 2026 को जारी आदेश में करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्तियों की फ्रीजिंग की पुष्टि की।इन संपत्तियों में मुहाल टोकी, NH-44 के समीप, तहसील इंदौरा स्थित होटल-कम-रेस्टोरेंट ‘क्वालिटी’ और आठ दुकानें शामिल हैं। उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार उक्त संपत्ति उर्मिला देवी, पत्नी Balwinder उर्फ Billa के नाम दर्ज है।

SHO को मिला कब्जे और प्रबंधन का अधिकार

पुलिस जिला नूरपुर ने सक्षम प्राधिकारी से होटल और आठ दुकानों के संबंध में थाना प्रभारी डमटाल को प्रशासक नियुक्त करने का अनुरोध किया था। इसके बाद जारी आदेश में SHO डमटाल को NDPS अधिनियम की धारा 68G के तहत संपत्ति का कब्जा लेने और उसके प्रबंधन का अधिकार दिया गया है।आदेश के अनुसार संबंधित संपत्तियों में 00-02-28 हेक्टेयर भूमि, खाता संख्या 96, खतौनी संख्या 176, खसरा संख्या 738/719/35 व 739/719/35 तथा 00-01-32 हेक्टेयर भूमि, खाता संख्या 178, खतौनी संख्या 277 और खसरा संख्या 738/35 शामिल है। ये संपत्तियां मुहाल टोकी, NH-44 के पास, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा में स्थित हैं।

आय-व्यय पर भी रहेगी निगरानी

संपत्ति के कब्जे और प्रबंधन के साथ उससे होने वाली आय तथा खर्च पर भी निर्धारित नियमों के तहत निगरानी रखी जाएगी। संपत्ति से प्राप्त लाभ को स्वतंत्र रूप से निकालने, निवेश करने या स्थानांतरित करने पर प्रतिबंध रहेगा। आय-व्यय और संबंधित खातों की निगरानी की जाएगी, जबकि बड़े खर्चों के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूर्व अनुमति लेना आवश्यक होगा।संपत्ति का प्रबंधन NDPS अधिनियम की धारा 68T सहित लागू नियमों के अनुसार किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से संकेत मिलता है कि NDPS मामलों में संपत्तियों की फ्रीजिंग के बाद उनके कब्जे और प्रबंधन की कानूनी प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है।

TAGGED: Nurpur Intensified NDPS action
Chandrika October 3, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रिज से जाखू मंदिर तक चला स्वच्छता अभियान..110 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित
Next Article हरोली कॉलेज के नामकरण और प्रतिमा विवाद पर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस से मांगा जवाब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हरोली कॉलेज के नामकरण और प्रतिमा विवाद पर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस से मांगा जवाब

Ago

रिज से जाखू मंदिर तक चला स्वच्छता अभियान..110 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित

Ago

एसएफआई बैजनाथ कॉलेज में नई कमेटी का गठन, पम्मी ठाकुर कन्वीनर और शिवानी को-कन्वीनर नियुक्त

Ago

तलेह गांव पहुंचे विधायक रणवीर सिंह निक्का, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?