बिलासपुर, सुभाष -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति ने सभापति एवं विधायक संजय रत्न के नेतृत्व में विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में शीश नवाया। गत रात मंदिर पहुंचे समिति के सदस्यों और विधायकों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान मंदिर न्यास की ओर से समिति के सदस्यों का स्वागत किया गया और उन्हें मंदिर के इतिहास तथा धार्मिक परंपराओं की जानकारी दी गई।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति के सभापति संजय रत्न की अध्यक्षता में समिति के सदस्य एवं विधायक डॉ. हंसराज, इंद्रदत्त लखनपाल, मलेंद्र राजन और कुलदीप राठौर गत रात श्री नैना देवी मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मपाल चौधरी ने उनका स्वागत किया।मंदिर में न्यासी एवं पुजारी प्रदीप शर्मा ने समिति के सदस्यों को विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। साथ ही उन्हें माता नैना देवी के इतिहास, मंदिर की प्राचीन धार्मिक मान्यताओं और ऐतिहासिक हवन कुंड के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद मंदिर न्यास की ओर से सभी सदस्यों को माता रानी की चुनरी और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी चतर सिंह रानौत भी उपस्थित रहे।समिति के सदस्यों ने माता रानी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। शक्तिपीठ में श्रद्धा और आस्था के साथ सभी ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
