By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विवादित बयान पर बिफरे भाजपा नेता, मंडी में निकाली रोष रैली
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विवादित बयान पर बिफरे भाजपा नेता, मंडी में निकाली रोष रैली
himachalpolitical

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विवादित बयान पर बिफरे भाजपा नेता, मंडी में निकाली रोष रैली

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/10/26 at 6:05 PM
Share

पूर्व मंत्री एवं मंडी जिला भाजपा के प्रभारी सुरेश भारद्वाज का कहना-
राजनीतिक विरोध में परिवार को निशाना बनाना कांग्रेस की दूषित मानसिकता

मंडी/ धर्मवीर -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पटना में आयोजित रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला मंडी ने आज धरना-प्रदर्शन कर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा जिला मंडी प्रभारी सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि स्वयं को देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी और स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत का उत्तराधिकारी बताने वाली कांग्रेस आज राजनीतिक एवं वैचारिक रूप से इतनी कमजोर हो चुकी है कि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास प्रधानमंत्री का विरोध करने के लिए भी मर्यादित शब्द नहीं बचे हैं।

 उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे वरिष्ठ राजनेता द्वारा प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता को राजनीतिक बयानबाजी में घसीटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। यह कांग्रेस की गिरती राजनीतिक मर्यादा और उसके शीर्ष नेतृत्व की मानसिकता को उजागर करता है। देश की सबसे पुरानी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से ऐसी शब्दावली की अपेक्षा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समझना चाहिए कि नरेंद्र मोदी केवल भाजपा के नेता नहीं, बल्कि देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी के दिवंगत परिजनों का अपमान करना स्वस्थ लोकतंत्र का हिस्सा नहीं हो सकता। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से अपनी टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करने की मांग की। प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता पर की गई टिप्पणी की भाजपा जिला मंडी कड़ी निंदा करती है। राजनीति में गाली-गलौज और परिवार के अपमान की संस्कृति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।इस धरना-प्रदर्शन में सदर विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, नगर निगम मंडी की महापौर सुमन ठाकुर, मांचली ठाकुर, करण, मीडिया प्रभारी राकेश वालिया सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED: Mandi bjp protest
Chandrika October 26, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article देहरा में धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक कमलेश ठाकुर ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
Next Article अम्ब में नारी सम्मान एवं करवा चौथ महोत्सव, महिला सशक्तीकरण और संस्कृति का दिखा संगम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सिम्बली पंचायत में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर’ अभियान ने पार किया 32 पंचायतों का पड़ाव

Ago

निर्धारित स्थान के बजाय दुकान से बेचे पटाखे तो कटेगा भारी चालान, सामान भी होगा जब्त

Ago

हमीरपुर में अतिक्रमण पर नगर निगम का शिकंजा, सात रेहड़ी-फड़ी वालों का सामान जब्त

Ago

एलआईसी में महिला करियर एजेंट के भरे जाएंगे 500 पद, 3 से 6 नवंबर तक होंगे साक्षात्कार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?