By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आधुनिक तकनीक से स्ट्रोक के गंभीर मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, डॉ. विनीत सग्गर ने दी जानकारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > आधुनिक तकनीक से स्ट्रोक के गंभीर मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, डॉ. विनीत सग्गर ने दी जानकारी
healthhimachal

आधुनिक तकनीक से स्ट्रोक के गंभीर मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, डॉ. विनीत सग्गर ने दी जानकारी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/10/31 at 6:22 PM
Share

स्ट्रोक के इलाज में कारगर साबित हो रही मैकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी तकनीक : डॉ. विनीत सग्गर

हमीरपुर, अरविंद- :स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारी में समय पर उपचार मरीज की जान बचाने के साथ-साथ उसे स्थायी दिव्यांगता से भी बचा सकता है। मोहाली स्थित लिवासा हॉस्पिटल में आधुनिक मैकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी तकनीक के माध्यम से स्ट्रोक के चुनिंदा मरीजों का सफल उपचार किया जा रहा है। यह जानकारी डॉ. विनीत सग्गर, डायरेक्टर-न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी तथा हेड-न्यूरो इंटरवेंशन्स ने हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।डॉ. सग्गर ने बताया कि मैकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी एक आधुनिक और न्यूनतम चीर-फाड़ वाली एंडोवैस्कुलर प्रक्रिया है। इसमें विशेष उपकरणों की मदद से रक्त वाहिकाओं के रास्ते मस्तिष्क तक पहुंचकर वहां रक्त प्रवाह रोकने वाले खून के थक्के (क्लॉट) को बाहर निकाला जाता है। 

विशेष रूप से मस्तिष्क की बड़ी रक्त वाहिकाओं में रुकावट के कारण होने वाले स्ट्रोक के मामलों में यह तकनीक काफी प्रभावी साबित हो रही है।उन्होंने कहा कि स्ट्रोक एक मेडिकल इमरजेंसी है और इसमें प्रत्येक मिनट महत्वपूर्ण होता है। समय रहते लक्षणों की पहचान, तत्काल इमेजिंग जांच और मरीज को बेहतर सुविधाओं वाले स्ट्रोक सेंटर तक पहुंचाना उपचार की सफलता के लिए बेहद जरूरी है। देरी होने पर मरीज को गंभीर शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।इस दौरान उन्होंने आम लोगों को स्ट्रोक के लक्षण पहचानने के लिए ‘नमस्ते (NAMASTE) प्रोटोकॉल’ की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि यह सरल तरीका भारतीय अभिवादन परंपरा से प्रेरित है। इसमें दोनों हाथ जोड़ना, मुस्कुराना, बोलना, दाएं-बाएं देखना और खड़े होना जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

यदि कोई व्यक्ति दोनों हाथ समान रूप से न उठा पाए, मुस्कुराने पर चेहरा एक तरफ झुक जाए, बोलने में परेशानी हो, आंखों की गति असामान्य हो या खड़े होने पर संतुलन बिगड़ जाए, तो ये स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं।डॉ. सग्गर ने अपील की कि ऐसे लक्षण दिखाई देने पर घरेलू उपचार या इंतजार करने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें, क्योंकि समय पर चिकित्सा सहायता ही बेहतर रिकवरी की संभावना बढ़ा सकती है।

TAGGED: Hamirpur Livasa Hospital Doctor
Chandrika October 31, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बृज मार्शल आर्ट अकादमी के 26 खिलाड़ियों ने हासिल की कलर बेल्ट, मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित
Next Article बरमाणा बस स्टॉप पर सफाई, शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की उठी मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बरमाणा बस स्टॉप पर सफाई, शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की उठी मांग

Ago

बृज मार्शल आर्ट अकादमी के 26 खिलाड़ियों ने हासिल की कलर बेल्ट, मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित

Ago

हमीरपुर में ‘द टीचर एप’ पर शिक्षकों का पंजीकरण शुरू, डिजिटल प्रोफाइल के साथ मिलेगा एआई प्रशिक्षण

Ago

नूरपुर नगर परिषद में 11 टेंडरों को लेकर सियासी संग्राम, भाजपा पार्षदों ने मांगी जांच

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?