By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी चलाएगा 89 विशेष बसें, रात को भी मिलेगी सेवा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी चलाएगा 89 विशेष बसें, रात को भी मिलेगी सेवा
himachal

दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी चलाएगा 89 विशेष बसें, रात को भी मिलेगी सेवा

Karuna
Karuna 5 Min Read
Updated 2026/11/07 at 2:52 PM
Share
Screenshot

धर्मशाला (राहुल चावला)। दिवाली के त्योहार पर घर से दूर रहने वाले लोगों को अपने परिवार के बीच पहुंचाने और त्योहार के बाद सुरक्षित वापस गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने विशेष व्यवस्था की है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए धर्मशाला मंडल से 89 विशेष बसें चलाई जाएंगी। ये बसें चंडीगढ़, दिल्ली, बद्दी और शिमला से हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों के लिए संचालित होंगी। खास बात यह है कि दिवाली की रात भी यात्रियों की सुविधा के लिए चुनिंदा मार्गों पर बस सेवा उपलब्ध रहेगी।

धर्मशाला मंडल के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्डा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 6 और 7 नवंबर को मंडल के तहत कुल 89 विशेष बसों की बुकिंग की गई है। इन बसों के माध्यम से चंबा, पठानकोट, नूरपुर, धर्मशाला, नगरोटा, पालमपुर, बैजनाथ, जयसिंहपुर और जोगिंदर नगर क्षेत्रों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। बसें चंडीगढ़, दिल्ली, बद्दी और शिमला से इन क्षेत्रों के लिए आएंगी। इसके अतिरिक्त इन शहरों में तैनात निगम के कर्मचारी बिना अग्रिम बुकिंग के पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या और मांग के अनुसार भी बसों की व्यवस्था करेंगे।

पंकज चड्डा ने बताया कि यात्रियों की सहायता के लिए सभी बस अड्डों के प्रभारियों और क्षेत्रीय प्रबंधकों के मोबाइल नंबर हेल्पलाइन के रूप में उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी यात्रियों की सुविधा के लिए साझा किया है, ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत संपर्क किया जा सके। दिल्ली में यातायात जाम के कारण बसों के बस अड्डे तक नहीं पहुंच पाने जैसी परिस्थितियों में भी यात्रियों के साथ संपर्क बनाए रखा गया और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से बस उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया गया।

उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए भी एचआरटीसी विशेष बसों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू करेगा। निगम का प्रयास है कि लोग बिना किसी परेशानी के त्योहार मनाने के लिए अपने घर पहुंचें और छुट्टियां पूरी होने के बाद सुरक्षित अपने कार्यस्थल या गंतव्य तक लौट सकें।

दिवाली की रात इन मार्गों पर चलेंगी बसें

डीएम ने बताया कि दिवाली के दिन सामान्य बसों का संचालन शाम करीब 3 से 4 बजे तक धीरे-धीरे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद 9 नवंबर से सामान्य बस सेवाएं दोबारा शुरू होंगी। हालांकि, जरूरी यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए दिवाली की रात भी विशेष बसें चलाई जाएंगी।

जोगिंदर नगर से शाम के समय एक बस बैजनाथ, पालमपुर, नगरोटा और कांगड़ा होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसी मार्ग पर दूसरी बस यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर हरिद्वार भेजी जाएगी। इसके अलावा रात 9 बजे धर्मशाला से शिमला के लिए बस चलेगी, जो पहले कांगड़ा पहुंचेगी। जोगिंदर नगर से कांगड़ा तक जाने वाले यात्री वहां बस बदलकर शिमला या दिल्ली के लिए आगे की यात्रा कर सकेंगे। कांगड़ा से दिल्ली के लिए रात करीब 10 बजे बस उपलब्ध रहेगी।

इसी तरह चंबा से दोपहर 2:30 बजे हरिद्वार के लिए बस रवाना होगी। यह बस पहले जसूर तक जाएगी और यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार आगे संचालित की जाएगी। वहीं, चंबा से दोपहर 3 बजे दिल्ली के लिए भी बस चलेगी, जो पठानकोट के रास्ते जाएगी। शुरुआत में इन बसों को जसूर और पठानकोट तक चलाने की व्यवस्था की गई है। पर्याप्त यात्री मिलने पर इन्हें आगे भेजा जाएगा।

पंकज चड्डा ने कहा कि दिवाली के अवसर पर भी निगम के चालक और परिचालक यात्रियों की सुविधा के लिए अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने एचआरटीसी कर्मचारियों के समर्पण की सराहना करते हुए प्रदेश और देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निगम की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हर यात्री सुरक्षित अपने घर पहुंचे और त्योहार मनाने के बाद सुरक्षित अपने गंतव्य तक लौट सके।

Karuna November 7, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नूरपुर स्कूल में एसएमसी की बैठक, छात्राओं के टीकाकरण को लेकर अभिभावकों से किया संवाद
Next Article पालमपुर में इलेक्ट्रॉनिक दीयों से मकान में लगी आग, 15 लाख रुपये का नुकसान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पालमपुर में इलेक्ट्रॉनिक दीयों से मकान में लगी आग, 15 लाख रुपये का नुकसान

Ago

नूरपुर स्कूल में एसएमसी की बैठक, छात्राओं के टीकाकरण को लेकर अभिभावकों से किया संवाद

Ago

13 को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे अध्यक्षता

Ago

शिमला में प्ले स्कूलों और निजी विद्यालयों के ECCE केंद्रों का पंजीकरण अनिवार्य, नए सत्र से पहले पूरी करनी होगी प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?