By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला में घर के पास सड़क किनारे मिला 27 वर्षीय युवती का अधजला शव, जांच शुरू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मशाला में घर के पास सड़क किनारे मिला 27 वर्षीय युवती का अधजला शव, जांच शुरू
himachal

धर्मशाला में घर के पास सड़क किनारे मिला 27 वर्षीय युवती का अधजला शव, जांच शुरू

Karuna
Karuna 3 Min Read
Updated 2026/11/21 at 2:53 PM
Share

धर्मशाला। धर्मशाला के चीलगाड़ी इलाके में शनिवार सुबह 27 वर्षीय युवती का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान शबनम पुत्री चरण दास के रूप में हुई है। वह चीलगाड़ी के वार्ड नंबर छह में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसका शव घर के पास सड़क किनारे जली हुई अवस्था में मिला। पुलिस को घटना की सूचना सुबह करीब सात बजे मिली, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार शबनम मूल रूप से गांव करेरी की रहने वाली थी। वर्ष 2023 से वह अपने माता-पिता, तीन बहनों और एक भाई के साथ चीलगाड़ी में रह रही थी। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। इसके साथ ही अपनी बहन के साथ चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में भी काम करती थी। बताया जा रहा है कि वह करीब 10 से 11 दिन पहले ही चंडीगढ़ से घर लौटी थी।

परिजनों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब छह बजे शबनम घर से बाहर निकली थी। कुछ समय बाद उसके माता-पिता और आसपास के लोगों ने घर के पास एक स्थान पर आग की लपटें उठती देखीं। जब वे मौके पर पहुंचे तो शबनम आग की चपेट में थी। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मौके का निरीक्षण किया, जबकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। फिलहाल युवती के माता-पिता भी यह स्पष्ट नहीं कर पाए हैं कि घटना किन परिस्थितियों में हुई।

पुलिस के अनुसार, शबनम की बहन चंडीगढ़ से धर्मशाला पहुंच रही है। उसके बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। युवती की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

Karuna November 21, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शाहपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, 11.50 करोड़ से बने 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन
Next Article विधानसभा में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान दुर्भाग्यपूर्ण : रामपाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

विधानसभा में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान दुर्भाग्यपूर्ण : रामपाल

Ago

शाहपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, 11.50 करोड़ से बने 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन

Ago

एनआईटी हमीरपुर में देशभर के रजिस्ट्रारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू

Ago

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बेसहारा सांड गंभीर घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया गौशाला

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?