चम्बा : मंजूर पठान (TSN)- चंबा जिला के अंतर्गत आने वाले सलूणी क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में मटर की फसल को रतुआ नामक बीमारी लगने से किसान परेशान हो गए हैं । जिसके चलते कृषि विभाग की विशेषज्ञ टीम इन गांव में पहुंची है और इस बीमारी को जांचा ।
किसानों को इसकी रोकथाम के लिए जरूरी दिशा निर्देश
चंबा जिला के कृषि उपनिदेशक डाक्टर कुलदीप धीमान ने बारीकी से इस बीमारी को किसानों के खेतों में जाकर जांचा और किसानों को इसकी रोकथाम के लिए भी जरूरी दिशा निर्देश दिए । उन्होंने कहा है कि कई बार यह बीमारी फैल हो जाती है जो मटर की फसल को नुकसान करती है । हालांकि किसानों को इसके बारे में विस्तार से बताया गया है ताकि किसान इस बीमारी की रोकथाम कर सके और आने वाले समय में यह बीमारी पूरी तरह से समाप्त हो जाए ताकि किसानों को अपनी फसल का नुकसान ना उठाना पड़े । कृषि उपनिदेशक डॉक्टर कुलदीप धीमान का कहना है कि कुछ समय से मटर की फसल में रतुआ नामक बीमारी लगने की शिकायत आ रही थी । इसके बाद आज हमारी टीम कुछ इलाकों में आई है जिसके चलते किसानों को इस बीमारी के बारे में अवगत करवाया गया और उनके खेतों में ही यह बीमारी जांची गई । कुलदीप धीमान ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है स्प्रे करने से यह बीमारी ठीक हो जाती है और इस फसल को नुकसान भी नहीं होता है।
