By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राज्यपाल से मिलने पहुंचा युवा पर्वतारोहियों का समूह, पर्वतारोहण रेस्क्यू सेंटर विकसित करने की रखी मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राज्यपाल से मिलने पहुंचा युवा पर्वतारोहियों का समूह, पर्वतारोहण रेस्क्यू सेंटर विकसित करने की रखी मांग
himachalNews

राज्यपाल से मिलने पहुंचा युवा पर्वतारोहियों का समूह, पर्वतारोहण रेस्क्यू सेंटर विकसित करने की रखी मांग

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/05/25 at 3:48 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी (TSN)- शनिवार को हिमाचल प्रदेश के युवा पर्वतारोहियों का एक समूह प्रदेश के राज्यपाल विश्व प्रताप शुक्ल से मिलने राजभवन पहुंचा. हाल ही में इन युवा पर्वतारोहियों ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में 6303 मीटर ऊंची चाऊ चाऊ कांग निल्डा चोटी को फतह किया है. राज्यपाल से मुलाकात में इन पर्वतारोहियों ने प्रदेश में पर्वतारोहण को विकसित करने और माउंटेनरिंग रेस्क्यू सेंटर विकसित करने की मांग की है. वहीं राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने इन पर्वतारोहियों का स्वागत करते हुए प्रदेश में बढ़ावा दिए जाने की बात कही. राज्यपाल ने कहा की पर्वतारोहण हिमाचल के पर्यटन कारोबार में बड़ी भूमिका निभा सकता है.

हिमाचल प्रदेश के राजपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिलने पहुंचे हिमाचल के युवा पर्वतारोहियों ने बताया कि वह बीते कई वर्षों से पर्वतारोहण के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं.आज वह राज्यपाल से प्रताप शुक्ल से से मिलने पहुंचे थे.उन्होंने बताया कि इसके पीछे उनके दो महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं. उन्होंने कहा कि भी प्रदेश में पर्वतारोहण को बढ़ावा देने के लिए सरकार को क्षेत्र में काम करना चाहिए. इसके अलावा उनकी दूसरी मांग प्रदेश में पर्वतारोहण के लिए सुविधाओं के विकास को लेकर है. प्रदेश में पर्वतारोहण के लिए रेस्क्यू सेंटर विकसित करने और रेस्क्यू के लिए महत्वपूर्ण उपकरण उपलब्ध कराने को लेकर उन्होंने राज्यपाल से मांग उठाई है. हिमाचल प्रदेश के युवा पर्वतारोही चाहते हैं कि प्रदेश का युवा भी पर्वतारोहण में रुचि ले और बढ़-चढ़कर इसके हिस्सा ले साथ ही इसे पर्यटन के लिहाज से भी सरकार को बढ़ावा देना चाहिए.

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि हिमाचल के युवा पर्वतारोही आज उनसे मिलने पहुंचे थे. राज्यपाल ने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि हिमाचल के इन पर्वतारोहियों ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में 6303 मीटर ऊंची चाऊ चाऊ कांग निल्डा चोटी को फतह हासिल की.राज्यपाल शुक्ल ने कहा कि पर्वतारोहण को हिमाचल में अभी उतना बढ़ावा नहीं दिया गया है जितनी इसकी संभावना है.उन्होंने कहा कि प्रदेश के आम जनमानस में प्रातः ग्रहण को लेकर उतनी जागरूकता नहीं है. राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि इस क्षेत्र को बढ़ावा देने का असर हिमाचल प्रदेश के पर्यटन पर भी पड़ेगा. ऐसे में यह बच्चे न केवल पर्वतारोहण के विकास का काम कर रहे हैं बल्कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करने का काम कर रहे हैं.इसके अलावा परवतारोहण के माध्यम से प्रदेश के युवाओं का ध्यान भी खेलों की प्रति और आकर्षित होगा.जिससे नशा जो एक बड़ी समस्या हिमाचल प्रदेश में बन गया है उससे लड़ने में भी सहायता मिलेगी.

TAGGED: Shimla A group of young mountaineers reached to meet the Governor
Chandrika May 25, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 14 महीने सलाहकारों की मानते रहे सीएम, जाने वाली नहीं जा चुकी है सुक्खू सरकार-जयराम
Next Article आपदा के समय सब थे गायब..चुनाव आते ही बीजेपी नेताओ को याद आई हिमाचल की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?