By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: डियोड निर्माणाधीन टनल के ठीक उपर हटौण गांव में पड गया कुएं जैसा होल…करीब 20 घरों को खतरा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > डियोड निर्माणाधीन टनल के ठीक उपर हटौण गांव में पड गया कुएं जैसा होल…करीब 20 घरों को खतरा
himachalNews

डियोड निर्माणाधीन टनल के ठीक उपर हटौण गांव में पड गया कुएं जैसा होल…करीब 20 घरों को खतरा

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/09/19 at 11:07 AM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-मंडी जिला पंडोह के पास डयोड़ में निर्माणाधीन टनल के उपर बसे हटौण गांव की सड़क के किनारे कुएं जैसा होल पड़ गया है।जिस कारण जहां डयोड – हटौण सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है,वहीं इस होल को देखकर गांववासी सहम उठे हैं। इस होल में पत्थर फेंकने पर पत्थर फेंकने तक की आवाज नहीं आ रही है। यह घटना बुधवार दोपहर को पेश आई है,जिसके बाद गांव के करीब 20 घरों के गिरने का खतरा बढ़ गया है।

4 महीनों से बंद पड़ा है टनल का काम,गांव पर भी मंडराया खतरा

बतां दे कि कीरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत पंडोह बायपास टकोली टनलों का निर्माण कार्य चला हुआ है,लेकिन चार महीनों से यह काम भी बंद पड़ा हुआ है। जिस कारण अब टनलें धंसना शुरू हो गई है।ग्रामीण हरदेव शर्मा, कशमीर सिंह,गीता देवी और कोयला देवी ने बताया कि इससे पहले भी टनल निर्माण के कारण उनके घरों पर बड़ी-बड़ी दरारें आई हुई हैं। अब इस हिस्से के धंसने से घरों में और नई दरारें आना शुरू हो गई हैं। जहां यह गड्ढा पड़ा है उसके साथ लगती गौशाला को खाली कर दिया गया है। इससे पहले मेघ सिंह के घर के पास भी टनल का हिस्सा इसी तरह से धंसा था, वहां भी आज दिन तक कंपनी प्रबंधन ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन और प्रशासन की तरफ से कोई भी मौके पर नहीं आया है और इनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है।

लोगों का आरोप- कई बार कंपनी प्रबंधन को बताने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

ग्राम पंचायत हटौण के प्रधान नोख सिंह ने बताया कि टनल निर्माण के कारण जो नुकसान हो रहा है उसके बारे में कई बार निर्माण कार्य कर रही शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी, एनएचएआई, एसडीएम और डीसी मंडी को लिखित में दिया गया लेकिन आज दिन तक कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई। अब डयोड के करीब 20 घरों पर खतरा मंडरा गया है। यदि यहां कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए कंपनी प्रबंधन, प्रशासन और सरकार जिम्मेदार होंगे।

शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी का कहना ये

वहीं,जब इस बारे में निर्माण कार्य कर रही शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी के टीम लीडर आदर्श पन्होत्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है और जांच पड़ताल के लिए टीम को मौके पर भेजा जाएगा। मौके की स्थिजि जानने के बाद ही इस विषय पर कार्रवाई के संदर्भ में कुछ कहा जा सकेगा।

बता दें कि कीरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत पंडोह बायपास टकोली फोरलेन का जो निर्माण किया जा रहा है उसकी पहली टनल डयोड गांव के नीचे से होकर ही गुजर रही है। इस टनल की खुदाई का काम पूरा कर दिया गया है लेकिन बीते करीब चार महीनों से ठेकेदारों को पेंमेंट का भुगतान न होने के कारण काम बंद पड़ा हुआ है। ऐसे में बंद पड़ी टनल धंसने से निर्माणाधीन कंपनियों के ऊपर सवाल उठना शुरू हो गए है।

TAGGED: Mandi A hole like well has fallen in Hataun village
Chandrika September 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस प्रवक्ता अनिल गोयल संभालेंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार की कमान..बनाया गया कोआर्डिनेटर
Next Article भाजपा राष्टीय अध्यक्ष को नही किसी की सलाह की जरूरत..अपने नेता को सीएम दे सुझाव-रणधीर शर्मा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?