शिमला,19 सितम्बर-एआईसीसी मीडिया कॉर्डिनेटर,कांग्रेस प्रवक्ता अनिल गोयल को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कोआर्डिनेटर बनाकर प्रचार की कमान दी गई है।उन्हें हरियाणा के अहम क्षेत्र माने जाने वाले कालका विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की जिम्मेदारी दी है।कांग्रेस हाई कमान की ओर से उनकी नियुक्ति को लेकर पत्र भी जारी हो गया है।
बता दें कि अनिल गोयल हरियाणा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के साथ और चेयरमैन हरियाणा किसान कांग्रेस सेल के साथ कालका विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगे। इससे पहले भी गोयल 6 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी ओर दिल्ली एमसीडी चुनावो में ऑब्जर्वर की एहम जिमेवार संभाल चुके हैं।हिमाचल कांग्रेस में भी एनएसयूआई यूथ कांग्रेस कांग्रेस सेवा दल किसान कांग्रेस सेल जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष से लेकर प्रदेश कांग्रेस में वीरभद्र सिंह, विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर,प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा के साथ अटैच रह कर एहम पदो पर काम कर चुके है.हिमाचल में पंचायती राज संगठन के मीडिया प्रभारी रहे गोयल ने हिमाचल में भी पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में पार्टी की ओर से अहम भूमिका निभा चुके हैं।गोयल ने इस नियुक्ति के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, शक्ति सिंह गोहिल और मलिकार्जुन खड़के,अखिलेश शुक्ला और अल्का लांबा का आभार व्यक्त किया है। कहा की जल्द ही वह कालका के लिए रवाना होंगे और पार्टी प्रत्याशी के जीत के लिए प्रचार की कमान संभालेंगे।
